Delhi Air air worsen again: बुधवार सुबह दिल्ली का AQI सुधरकर ‘खराब’ स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन शाम होते-होते यह फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया । सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 263 था, जो शाम 4 बजे तक बिगड़कर 290 और शाम 6 बजे तक 308 हो गया। जबकि लोधी रोड जैसे कुछ क्षेत्रों में ‘मध्यम’ AQI भी दर्ज किया गया, विवेक विहार और ITO सहित कुछ क्षेत्र प्रदूषित और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे।
नवंबर में 9 दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा AQI
हालांकि बारिश के बाद राजधानी में और उसके आसपास के क्षेत्रों में एयर क्वालिटी में कुछ सुधार देखने को मिला था। बुधवार को सफदरगंज का AQI 318 दर्ज किया गया। वहीं बुधवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई सुधरकर 258 हो गया, जो मंगलवार सुबह 365 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने राजधानी में औसत AQI, 9 दिन में ‘गंभीर’ श्रेणी में था।
गुरुवार को हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसके बाद दिन में कोहरा छाएगा जिससे दिन में अंधेरा छा जाएगा। मंगलवार को शहर में बारिश हुई थी, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि एक दिन पहले यह 22 डिग्री था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार को 14.2 डिग्री था। बुधवार को पंजाब में 18, हरियाणा में 11 और यूपी में 173 घटनाएं दर्ज की गईं।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
13 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines