Narela girl murder: नरेला के स्वतंत्र नगर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा पंवार के रूप में हुई है। 28 वर्षीय वर्षा पिछले चार दिन से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी। खोजबीन के बाद आज एक स्कूल के ऑफिस में उसका शव पड़ा मिला है। कुछ समय पहले यह स्कूल वर्षा ने ही शुरू किया था। ऑफिस के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था, जिसके चलते किसी को अंदर शव होने का पता नहीं चला। बदबू आने पर बुधवार को पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसके होश उड़ गए।
गला दबाकर की गई है हत्या
वर्षा के गले पर निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके अलावा प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। बताया जा रहा है उसके जिस दोस्त सोहन लाल पर पुलिस को शक है उसने शव मिलने के बाद सोनीपत में ट्रेन के सामने आकर सुसाइड कर ली है। दिल्ली पुलिस मामले में सोनीपत पुलिस से बात कर आगे की जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार स्कूल समेत आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
परिजनों के बयान लिए जा रहे
वर्षा भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता थी। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यक्रम के फोटो डालती थी। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान लिए गए हैं। बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नरेला क्षेत्र में स्वतंत्र नगर से बांकनेर जाने वाले रास्ते पर एक निजी स्कूल में शव बरामद हुआ है। बीते 24 फरवरी से वह लापता थी। लेकिन परिजनों न स्कूल के ऑफिस का ताला खोलकर वहां चेक नहीं किया था। पुलिस हत्या, प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के रघुबीर नगर में हफ्ता वसूली को लेकर हंगामा, कार फूंकी, SHO समेत दो पुलिसकर्मी घायल
संबंधित खबरें
जिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 hr ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
3 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
15 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
16 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
19 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
22 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
23 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines