हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Nangloi Jat Election Result 2025: बीजेपी के मनोज शौकीन ने दर्ज की बड़ी जीत, मंत्री रघुविंदर को हराया

Nangloi Jat Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। इस बीच नांगलोई जाट सीट पर बीजेपी के मनोज शौकीन ने आप के रघुविंदर शौकीन को हरा दिया।

विज्ञापन
Nangloi Jat Assembly Election Result 2025

Live Delhi Nangloi Jat Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। नांगलोई जाट सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मनोज शौकीन ने आप के रघुविंदर शाैकीन को 26251 वोटों से हरा दिया।

इस सीट पर 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के रघुविंदर सिंह शौकीन ने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2020 में बीजेपी की सुमनलता को और 2015 में बीजेपी के मनोज कुमार शौकीन को हराया था। 2024 में रघुविंदर सिंह शौकीन को पार्टी ने कैबिनेट में शामिल किया।

चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो इस सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 26 हजार 43 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 122 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 875 है। बीजेपी ने इस बार यहां से एक बार फिर मनोज कुमार शौकीन को मौका दिया है। जबकि आप ने दिल्ली सरकार में मंत्री रघुविंदर शौकीन को तीसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने रोहित चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
रघुविंदर शौकीन आम आदमी पार्टी हार
रोहित चौधरी कांग्रेस हार
मनोज कुमार शौकीन बीजेपी जीत

यादव-दलित वोट निर्णायक

आप, बीजेपी और कांग्रेस ने जाट उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। ऐसे में नाॅन जाट वोट इस विधानसभा में बड़ी भूमिका निभाएंगे। जाटों के अलावा दलित और यादव वोटर्स भी बड़ी तादाद में है। ऐसे में यादव और दलित वोटर्स जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

जानें सीट का इतिहास

1993 में अस्तित्व में आई इस सीट पर आप, कांग्रेस और बीजेपी तीनों को जीत मिल चुकी है। इस सीट पर पहली बार बीजेपी के देवेंद्र सिंह शौकीन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1998 से लेकर 2008 तक लगातार कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह शौकीन विजयी रहे। 2013 में एक बार फिर बीजेपी के मनोज शौकीन ने जीत दर्ज की। वहीं 2015 के बाद से यहां पर आप के रघुविंदर सिंह शौकीन लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola