Delhi Municipal Corporation:एमसीडी की पार्किंग आने वाले दिनों में पूरी तरह कैशलेस हो जाएगी। दिल्ली नगर निगम की पार्किंग में फास्टैग आधारित पार्किंग प्रणाली को अपनाया जा रहा है। इससे लोगों को नकद राशि के जरिए पार्किंग शुल्क को नहीं चुकाना पड़ेगा। नगर निगम की योजना के तहत एक महिने में के अंदर 22 पार्किंग में यह सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। इससे लोगों को बिना नकद दिए, पार्किंग शुल्क भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। निगम की कुछ सरफेस एवं मल्टीलेवल पार्किंग में यह सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के बताया कि फास्टैग यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी के तहत पार्किंग प्रणाली को अपनाते हुए इन्हें कई पार्किंग में शुरू किया जा रहा है।
समय की भी बचत होगी
कैशलेस पार्किंग से समय की भी बचत होगी। लोगों की कारों में लगे फास्टैग से आसानी से पार्किंग शुल्क अपने आप उनके फास्टैग अकाउंट से कट जाएगा। जिसके बाद लोगों को मैसेज अलर्ट के जरिए सूचना मिल जाया करेगी। केंद्र सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार अब नई कारों में फास्टैग प्रणाली लगी लगाई आ रही है। इस प्रणाली का उपयोग देश भर के सभी टोल टैक्स प्वाइंट पर भी हो रहा है। निगम भी इसी प्रणाली से टोल टैक्स को इकट्ठा करता है।
अब लोगों की सहूलियत के लिए इसे दिल्ली की सरफेस और मल्टीलेवल कार पार्किंग में अपनाया जा रहा है। एमसीडी की पार्किंग को डिजिटल मोड में ले जाने से लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे। पहले चरण में 22 पार्किंग से इसकी शुरुआत हो रही है। निगम जल्द टेंडर जारी करने जा रहा है। फिर इसे लेकर पॉलिसी तैयार करेगा। इसके बाद पूरी दिल्ली में निगम की सभी पार्किंग को इसी तरह कैशलेस करने की योजना है।
400 पार्किंग में सुविधा
एमसीडी के पास मौजूदा समय में कुल 400 पार्किंग हैं। इनमें 18 बहुमंजिला पार्किंग और 382 स्थलीय पार्किंग है। इनमें प्रतिदिन करीब 86353 वाहनों की पार्किंग की जाती है। पहले चरण में निगम ने इनमें से दो क्लस्टर में 11-11 पार्किंग को कैशलेस करने का फैसला लिया है। चार पहिया वाहनों पर फास्टैग लगा होगा, लेकिन दो पहिया वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा। इसके लिए यूपीआई, क्यूआर कोड व नेशनल मोबिलिटी कार्ड से भुगतान की सुविधा होगी।
क्लस्टर-1 में रहेंगी ये पार्किंग
पहले क्लस्टर में एमसीडी प्लॉट रामदेव चौक नरेला,प्लॉट नंबर 20 संत लोंगोवाल टावर राजेन्द्र प्लेस,सपना सिनेमा ईस्ट ऑफ कैलाश, द्वारका सेक्टर-11 पॉकेट-4,द्वारका सेक्टर-11 पॉकेट-1 मार्केट मुनीरका, द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो, द्वारका सेक्टर-13 मेट्रो, द्वारका सेक्टर-12 मार्केट, द्वारका सेक्टर-4 मार्केट, और मल्टीलेवल कार पार्किंग सुभाष नगर की शामिल है।
क्लस्टर-2में रहेंगी ये पार्किंग
दूसरे क्लस्टर में कम्युनिटी सेंटर सब्जी मंडी गीता कॉलोनी, पंचशील शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सीटीसी सुल्तानपुरी, जगदंबा मार्केट-नंबर-1, साउथ गणेश नगर चौक, मंडावली मेट्रो स्टेशन, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर,दिलशाद गार्डेन,कब्रिस्तान,कोंडली,गांव, मयूर विहार फेज-3, और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन शामिल है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
33 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines