---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Live Delhi Mundka Assembly Election Result 2025: मुंडका से BJP के गजेंद्र दराल की जीत

Live Delhi Mundka Assembly Election Result 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। अब राजधानी में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर जनता ने वोट के जरिए अपना फैसला सुना दिया।

---विज्ञापन---

LIVE Delhi Mundka Chunav Results 2025 Latest News Updates : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मुंडका से गजेंद्र दराल जीत गए हैं। इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुंडका से जसबीर कराला को अपना उम्मीदवार बनाया। जहां कांग्रेस ने 2020 के चुनाव में आप से जीते धर्मपाल लाकड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गजेंद्र दराल को टिकट दिया। धर्मपाल लाकड़ा 2020 के चुनाव में जीते विधायकों में सबसे अमीर विधायक हैं।

मुंडका में कैसे रहा चुनाव का इतिहास?

---विज्ञापन---

साल 1993 में दिल्ली विधानसभा के गठन के बाद मुंडका सीट नहीं बनी थी। परिसीमन के बाद मुंडका विधानसभा क्षेत्र बना, जहां साल 2008 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ। भाजपा और कांग्रेस की चुनावी लड़ाई में भाजपा के मनोज कुमार को सफलता मिली और उन्होंने कांग्रेस के प्रेम चंद्र कौशिक को मात दी। 2013 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रामबीन शौकीन को मुंडका सीट से जीत मिली। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी आजाद सिंह को 7134 वोटों से हराया और कांग्रेस-आप के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की पहली सफलता मिली। आप के सुखवीर सिंह ने भाजपा के आजाद सिंह को पराजित किया। 2020 के चुनाव में आप को दोबारा जीत मिली और धर्मपाल लाकड़ा विधायक बने।

2025 के चुनाव में मुंडका से कौन-कौन प्रत्याशी?

---विज्ञापन---
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम नतीजा
जसबीर कराला आप
धर्मपाल लाकड़ा कांग्रेस
गजेंद्र दराल बीजेपी

मुंडका में 2020 का कैसा रहा चुनावी नतीजा?

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम वोट वोटिंग प्रतिशत
धर्मपाल लाकड़ा आप 90293 54.07
आजाद सिंह बीजेपी 71135 42.6
नरेश कुमार कांग्रेस  5073 3.04

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 08, 2025 11:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola