दिल्ली के मुंडका इलाके में बीती रात एक केमिकल गोदाम में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।
बता दें, इससे पहले, गुरुवार को पीतमपुरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भयंकर आग लग गई थी। ये आग लाइब्रेरी में लगी थी, जिसे काबू में कर लिया गया। वहां भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मौके पर मौजूद सभी टीमें
दिल्ली के मुंडका में एक कैमिकल गोदाम में बीती रात भयंकर आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर दमकल की 10 से लेकर 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर काम में लगी हुई हैं। फिलहाल, स्थानीय पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट और आपदा की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें, फैक्ट्री में कैमिकल से भरे एक टैंकर में धमाका हुआ, जिससे आग और फैल गई।
कैमिकल गोदाम में आग लगने की घटनाएं आम हैं, लेकिन इसके पीछे आग लगने का कारण साफ नहीं है। फिलहाल, आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी दमकल को दी। जिसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू हो गया। वहीं, अधिकारी ने कहा कि हमारे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग जल्द ही बुझा दी जाएगी।
किन कारणों से लगी भीषण आग
मिली जानकारी के अनुसार, जहां आग लगी, वह खेतों के बीच में मौजूद थी और केमिकल सब्सटेंस से भरी हुई थी। गोदाम में तेज आग लगने वाले सामान के कारण आग तेजी से फैलती गई। इसमें कई बार धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति को पत्नी के नौकरी छोड़ने पर बच्चे की देखभाल के लिए देना होगा गुजारा भत्ता
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट; एयरटेल, जियो और MTNL को दिए निर्देश
10 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
25 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines