हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज 8 और 9 का अपडेट, गुजरात के वडोदरा से विरार तक कितना हुआ काम?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के काम को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिन हमने महाराष्ट्र में बनाई जा रही दो टनल के बारे में बात की। आज हम आपको दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज 8 और 9 का अपडेट देने वाले हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके कई सेक्शन का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जबकि, कुछ हिस्सों को लोगों के लिए खोला भी जा चुका है। वर्तमान में कई सेक्शन में काम जारी है। हाल ही में गुजरात के वडोदरा से विरार तक बनने वाले पैकेज 8 और 9 का अपडेट सामने आया है, जिसमें अभी काम पूरी तरह से शुरू नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस कंपनी को इस सेक्शन को बनाने का टेंडर मिला है, अगर वह अभी भी काम शुरू करती है, तो इसको बनने में लगभग ढाई से 3 साल का समय लग जाएगा। जानिए यह सेक्शन कितना बड़ा है?

कितना काम पूरा?

इंफ्रा न्यूज इंडिया के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से शुरू होने में अभी कई साल का समय लग सकता है। हालांकि, धीरे-धीरे इसके कई हिस्सों को खोला जा रहा है। वडोदरा से विरार के सेक्शन में पैकेज 1 से 4 तक का काम पूरा किया जा चुका है। वहीं, पैकेज 5 का काम तेज रफ्तार से किया जा रहा है। इसके अलावा, पैकेज 6 का काम भी कुछ समय में पूरा होने वाला है, साथ ही पैकेज 7 के काम में भी अच्छी गति दिख रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ‘जुड़वां सुरंगें’ बनकर तैयार, जानिए कब तक कर पाएंगे सफर?

विज्ञापन

पैकेज 8 का क्या है अपडेट?

आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज का अपडेट के बारे में जानेंगे, जिसमें पैकेज 8 और 9 शामिल हैं। दो पैकेज की एक साथ बात करने के पीछे एक वजह ये भी है कि इन दोनों का काम एक ही कंपनी को मिला है। ये दोनों पैकेज नवसारी से वसाड और वापी तक फैले हैं, जिनकी लंबाई 35 और 27 मिलाकर टोटल 62 किलोमीटर है। नवसारी इंटरचेंज से पैकेज 8 की शुरुआत होती है, जहां पर काम में कोई प्रगति नहीं दिख रहा है। इस रोड के ऊपर अंडरपास का भी निर्माण होना है।

इसके अलावा, वसाड़ धरमपुर रोड के पास भी एक इंटरचेंज का निर्माण किया जाना है, जहां पर भी कोई प्रोग्रेस नहीं होता दिख रहा है। इस पैकेज का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ, तो इसे पूरा होने में कई सालों का समय लग जाएगा। वहीं, पैकेज 10 की बात करें, तो इसका काम भी लगभग पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन

पैकेज 16 का काम

इस एक्सप्रेसवे पर पैकेज 16 की लंबाई की बात करें, तो ये बदलापुर से अमाने तक 27 किलोमीटर तक फैला है। इस पैकेज का काम शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है, जिसने पिछले 5 महीनों में काफी तेजी से काम किया है। जिस हिसाब से अभी काम चल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पैकेज अगले 5-6 महीनों में पूरी तरह से तैयार किया जा सकता है। इस पैकेज में अभी सिर्फ वही जगह पूरी नहीं हो पाई हैं, जहां हाई-टेंशन इलेक्ट्रिक पोल शिफ्टिंग की जरूरत पड़ रही है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में

1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अब तक कई पैकेज पूरे किए जा चुके हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के 17वें पैकेज पर दो सुरंगों का काम पूरा होने का अपडेट सामने आया है। अब तक इस एक्सप्रेसवे का लगभग 90 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को सीधी कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ‘लाल किले’ के पीछे बनेगा नया बाजार, जानिए कब तक कर पाएंगे सैर-सपाटा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola