Delhi-Mumbai Expressway Update: दिल्ली से मुंबई जाना आसान होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसका आधे से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है। यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों से होता हुआ गुजरेगा। इसके लिए अलग-अलग सेक्शन में काम किया जा रहा है। इसमें गुजरात सेक्शन का काम काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। हाल ही में पैकेज 13 का अपडेट सामने आया है। इसमें बताया गया कि वडोदरा से विरार सेक्शन का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जानिए इस सेक्शन के कब तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
एक्सप्रेसवे का क्या है ताजा अपडेट?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम कई पैकेज में किया जा रहा है। इसमें से कई पैकेज ऐसे हैं जिनका काम पूरा किया जा चुका है। वहीं, कुछ का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। पैकेज 13, जो कि 28 किलोमीटर तक फैला है। विरार इंटरचेंज से आगे बढ़ते हुए इसका काम पूरा किया जा चुका है। वेतन्ना नदी के ऊपर भी पुल का काम लगभग पूरा किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: वडोदरा-सूरत खंड पर चल रहा काम कब होगा पूरा? जानें डिटेल
पुल के दोनों साइड पर हल्का-फुल्का काम बाकी है। इस पैकेज के कुछ हिस्सों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। वहीं, वेतन्ना नदी के दूसरी पार एक पुल बनाया जा रहा है जिसका काम अभी किया जा रहा है।
इस पुल का काम पावर प्लांट की वजह से रुका हुआ था। अब इसकी समस्या हल कर ली गई है जिसके बाद काम को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसकी दोनों साइड पाइलिंग का काम किया जा रहा है।
कब तक होगा काम पूरा?
यह पैकेज लगभग पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जहां पर अभी काम बचा है वह अगले 6 से 8 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोग इस पर सफर कर सकते हैं। इस पैकेज के काम में पिछले एक साल के दौरान महाराष्ट्र सेक्शन पर अच्छी प्रोग्रेस देखने को मिली है।
दिल्ली मुंबई की लंबाई 1380 किलोमीटर है। इसके बनने से दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान और गुजरात को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: जल्द 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे मुंबई; प्रोजेक्ट का 83 प्रतिशत काम पूरा
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 'लॉकडाउन'! कल CP में बंद रहेंगी दुकानें, ऑफिसों को भी WFH की सलाह
5 mins agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा CJP
56 mins agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines