दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। 1352 किलोमीटर लंबे दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे का कई पैकेज में निर्माण किया जा रहा है। इसके सेक्शन को धीरे-धीरे जनता के लिए खोला जा रहा है। अभी गुजरात के वडोदरा सेक्शन का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र में 17वें पैकेज के काम पर ताजा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस पैकेज का मुख्य आकर्षण जुड़वां सुरंगें हैं, जिन्हें पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जानिए इन सुरंगों को जनता के लिए कब तक खोला जाएगा।
सुरंगों का काम पूरा
1350 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम लगभग 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे से कई राज्यों को फायदा मिलने वाला है। फिलहाल, एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र के 17वें पैकेज पर दो सुरंगों का काम किया जा रहा था, जिसे अब पूरा किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, यह पैकेज 2025 के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। हालांकि, जब तक इसे विरार-अलीबाग मल्टी मॉडल कॉरिडोर के जरिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से नहीं जोड़ा जाता, तब तक इसका कोई फायदा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में शुरू होगी ‘देवी बस सर्विस’, बढ़ेगी लोकल कनेक्टिविटी, मोहल्लों से जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन
किन शहरों और राज्यों को जोड़ेगा?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बनने से कई राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कई बड़े शहरों का सफर भी आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन राज्यों को इसके बनने से फायदा होगा, उनमें दिल्ली में 12 किलोमीटर हिस्सा, हरियाणा में 126 किलोमीटर, राजस्थान में 373 किलोमीटर, मध्य प्रदेश में 244 किलोमीटर, गुजरात में 426 किलोमीटर, महाराष्ट्र में 171 किलोमीटर हिस्सा रहेगा। इसके अलावा, जिन शहरों को फायदा होगा, उनमें नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सूरत और वडोदरा का नाम शामिल है।
एक्सप्रेसवे की खासियत
इस एक्सप्रेसवे पर 500 मीटर के अंतर पर 2,000 से ज्यादा जल रिचार्ज पॉइंट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। वहीं, हेलिपैड, ट्रॉमा सेंटर और खास लेन की भी व्यवस्था मिलेगी। इसमें ऑटोमेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम इस साल के आखिर तक पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! अगले सप्ताह सड़कों पर उतरेंगी 250 से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसें, आसान होगा सफर
संबंधित खबरें
दिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 hr agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
14 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
21 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
21 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 day agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines