New Expressways in India 2025: नया साल लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि 2025 में दो नए एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएंगे। ये दोनों एक्सप्रेसवे आपके पैसे और समय की बचत करेंगे। इस लिस्ट में दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नाम शामिल हैं। साल 2025 में पूरी तरह खुलने जा रहे एक्सप्रेसवे में सबसे पहला नाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है। हालांकि, इस एक्सप्रेसवे को आंशिक रूप से खोला गया है और इस साल के अंत तक इसे पूरी तरह खोल दिया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है और इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। यहां हम आपको इन दोनों एक्सप्रेसवे के बारे में सारी जरूरी डिटेल बताने जा रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से मुंबई 12 से 13 घंटे में पहुंचा जा सकता है। फिलहाल, ये दूरी तय करने में 24 घंटे का समय लगता है। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद यात्रा में 12 घंटे की बचत होगी। फिलहाल 630 किलोमीटर का मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 5 राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र) से होकर गुजरता है।
जंगल सफारी एक्सप्रेसवे
दिल्ली को देहरादून से जोड़ने वाला 264 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार है। अब जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए आप दिल्ली से देहरादून महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार को जोड़ने वाली एक कनेक्टिंग रोड भी बनाई जा रही है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि यहां एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। इसकी लंबाई करीब 12 किलोमीटर होगी। इस दौरान आप कार में बैठे-बैठे ही वाइल्ड सफारी का मजा ले सकेंगे। इस वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निर्माण वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके लिए यहां 300 मीटर लंबी डाटाकाली सुरंग बनाई गई है, जिसे खास तौर पर जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें- Sana Khan के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
5 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
20 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
21 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
22 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines