दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात जो हुआ, उसने फिर एक बार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज की स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ करने वाले SUV सवार 2 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी अभिनव को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ा और दूसरे आरोपी अभिमन्यु को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. हालांकि मुख्य आरोपी नमन अभी भी फरार है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हिंदू कॉलेज की एक छात्रा अपनी फ्रेंड के साथ हकीकत पार्क के पास से गुजर रही थी. उसी दौरान एक SUV कार में सवार कुछ लड़कों ने छात्राओं का पीछा करना शुरू कर दिया. मनचलों ने लड़कियों पर अश्लील कमेंट्स भी किए. इस पूरी वारदात से लड़कियां घबरा गईं, लेकिन उन्होंने सूझ-बूझ से काम लेते हुए तुरंत पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बिना देरी किए ताड़तोड़ एक्शन शुरू किया. दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले SUV कार को ढूंढ निकाला और फिर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.
नमन की तलाश जारी
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आकांक्षा यादव ने कहा- SUV कार में सवार चार युवकों में से एक DU का छात्र भी है. उस ग्रुप ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. मामले का संज्ञान लेते हुए और पीड़िता के बयान के आधार पर, हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और FIR दर्ज कर ली है. आगे की कार्रवाई पीड़िता के बयान के अनुसार की जाएगी. हमने कानूनी और अनुशासनात्मक दोनों तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है; पीड़िता के बयान में जिन जगहों पर वो गई थीं, उस जानकारी के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे.” डीसीपी ने आगे बताया कि SUV चला रहा मुख्य आरोपी नमन अभी भी फरार है और उसकी तलाश लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में मारी गोली
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
20 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
21 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines