Delhi Molestation Case: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। किशनगढ़ थाना पुलिस के लिए मामला अभी तक ब्लाइंड केस था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरोपी प्राइवेट एयरलाइन का पायलट है और उसकी पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी निवासी सिविल लाइंस आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से लाइटर के साइज का हिडन स्पाई कैमरा भी बरामद किया है।
तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद को मिली बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस ने दी क्लीन चिट
कब हुआ था घटनाक्रम?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त 2025 की रात लगभग 10:20 बजे वह शनि बाजार किशनगढ़ गांव में थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बिना उसकी अनुमति के लाइटर जैसे उपकरण से गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO किशनगढ़ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। छापेमारी करके पुलिस ने आरोपी मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। वह व्यक्तिगत रुचि से वीडियो बनाता था।
दिल्ली में फर्जी पैराकमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी के नाम पर युवती से की ठगी
दिल्ली में युवती पर चाकू से हमला
दिल्ली में ही दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नई मुस्तफाबाद इलाके में 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला हुआ है, वहीं आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार भी कर लिया है। घायल युवती को परिजनों ने तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया तो उसकी जान बच गई। पुलिस टीम ने हमला करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपराध कबूल भी कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती पर हमला करने की वजह बताई है और मामले में अब आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 hr agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines