Delhi Model Town Election Result 2025: आप के अखिलेश त्रिपाठी चुनाव हारे, बीजेपी के अशोक गोयल ने 13415 वोटों से हराया

LIVE Model Town Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। इस बीच मॉडल टाउन सीट पर बीजेपी के अशोक गोयल ने आप के अखिलेश त्रिपाठी को हरा दिया।

Model Town Assembly Election Result 2025

Model Town Assembly Election Result 2025

Delhi Model Town Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मॉडल टाउन सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अशोक गोयल ने आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 13415 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन

माॅडल टाउन सीट पर पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें बीजेपी को जीत मिली। 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कंवर करण सिंह ने बीजेपी के भोलानाथ विज को हराया। ये उनकी पहली जीत थी। इसके बाद कंवर करण सिंह लगातार 2003 और 2008 के चुनाव में भी विजयी हुए और लगातार 3 चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाई। 2013 में दिल्ली की सियासत में आप की एंट्री से राजनीति पूरी तरह बदल गई।

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी हार
कंवर करण सिंह कांग्रेस हार
अशोक गोयल बीजेपी जीत

कांग्रेस-आप लगा चुके जीत की हैट्रिक

आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के अशोक गोयल को पराजित किया। इसके बाद आप 2015 और 2020 के चुनाव में भी विजयी हुई। यहां पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई। माॅडल टाउन सीट नाॅर्थ दिल्ली जिले में आती है। माॅडल टाउन उत्तरी दिल्ली का पाॅश इलाका माना जाता है। यह क्षेत्र 3 भागों माॅडल टाउन 1 ए, माॅडल टाउन 2 और माॅडल टाउन 3 में बंटा हुआ है। इस सीट पर पहले कांग्रेस और फिर आप ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ