---विज्ञापन---

एक कबाड़ी, दूसरा भिखारी; तीसरा ड्राइवर… जानें कैसे पकड़े गए दिल्ली की निर्भया के दरिंदे?

Delhi Misdeed Case: दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसी वारदात सामने आई है। पुलिस तीनों दरिंदों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दरिंदों को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की। कई ऑटो की जांच की गई। जिसके बाद आरोपियों का सुराग लगा। विस्तार से पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

Delhi Crime News: दिल्ली के सराय काले खां में युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों दरिंदों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। एक आरोपी कबाड़ का काम करता है। दूसरा भीख मांगता है और तीसरा आरोपी ऑटो चलाता है। आरोपियों ने नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। भीख मांगने वाले आरोपी का नाम शमशुल है, जिसके पैर खराब हैं। वह चल नहीं सकता। कबाड़ी प्रमोद ने ही सबसे पहले पीड़िता के साथ रेप किया था। आरोपी शराब के नशे में था। भिखारी शमशुल ने उसका साथ दिया था।

शराब के नशे में की दरिंदगी

इसी दौरान ऑटो चलाने वाला प्रभु महतो वहां पहुंच गया था। उसने युवती को ऑटो में बैठाने के बाद रेप किया था। उसके बाद दूसरी जगह लेकर गया। वहां भी दरिंदगी की और युवती को रास्ते में फेंककर भाग गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रमोद की सेंट्रल दिल्ली में दुकान है। पीड़िता को सबसे पहले इसी आरोपी ने सड़क पर देखा था। इसके बाद भिखारी शमशुल आ गया। दोनों लोग शराब के नशे में थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:IPS सुमित कुमार कौन? जिन्होंने प्रमोशन के बदले मांगी आबरू, CM ने शुरू कराई जांच

प्रभु महतो ऑटो लेकर आया, तब शमशुल पीड़िता से रेप कर रहा था। कबाड़ी इससे पहले रेप कर चुका था। जिसके बाद प्रभु महतो ने भी पीड़िता से दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि तीनों दरिंदों को पुलिस ने 3 दिन पहले ही अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने रिंग रोड पर करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की थी। इसके अलावा 150 ऑटो की जांच की गई थी। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों की पहचान में कामयाबी मिली। पुलिस लाइन के पास से ऑटो को बरामद कर लिया गया है। वहीं, फिलहाल आरोपी प्रभु महतो, मोहम्मद शमशुल और प्रमोद से पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस को हो गया था दरिंदगी का आभास

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ 10-11 अक्टूबर की रात को दरिंदगी की थी। पुलिस को इस बारे में पहली कॉल अलसुबह सवा 3 बजे मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता सड़क किनारे पड़ी थी। महिला ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे, उसे ब्लीडिंग हो रही थी।

---विज्ञापन---

पहली नजर में ही दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। जिसके बाद सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है, जो 8 साल से समाजसेवा के कामों में जुटी है। वह अपने परिवार को बिना बताए इस साल मई महीने में दिल्ली आ गई थी। उसके परिवार ने ओडिशा में 9 जून को गुमशुदगी का केस भी दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी वारदात! चलते ऑटो में गैंगरेप के बाद अर्धनग्न हालत में घूमती रही पीड़िता

First published on: Nov 07, 2024 03:30 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola