Delhi Misdeed Case Accused Arrested: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। एक बार फिर निर्भया जैसी वारदात हुई है। 3 युवकों ने एक लड़की के साथ चलते ऑटो में गैंगरेप किया और फिर उसे अर्धनग्न खून से सनी हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद इंसानियत की हद तब पार हो गई, जब लड़की उसी हालत में सड़कों पर घूमती रही, लेकिन किसी को उसकी हालत पर तरस नहीं आया। किसी ने उसकी मदद को हाथ नहीं बढ़ाया।
एक सैन्य अधिकारी की नजर उस पर पड़ी तो कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। महिला पुलिस ने मौके पर आकर लड़की को संभाला। अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और मेडिकल कराया। दुष्कर्म की पुष्टि हुई, लेकिन युवती कुछ बताने की हालत में नहीं थी। कुछ दिन बाद वह बदहवासी से निकली तो पुलिस को मामले का पता चला। पुलिस ने जिल इलाके में वह मिली थी, वहां लगे CCTV कैमरे खंगालकर 3 आरोपियों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:IPS सुमित कुमार कौन? जिन्होंने प्रमोशन के बदले मांगी आबरू, CM ने शुरू कराई जांच
राजघाट के पास सुरक्षित इलाके में हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात करीब 25 दिन पुरानी है। गत 11 अक्टूबर की रात ढाई बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक युवती अर्धनग्न और खून से सनी बदहवासी की हालात में सराय काले खां इलाके में घूम रही है। महिला पुलिस ने तुरंत मौके पर आकर युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके बयान के लिए इंतजार करने लगी। युवती की हालत बेहद खराब थी। न ही वह मेंटली ठीक थी और न ही वह कुछ बता पा रही थी।
लिहाजा पुलिस ने इलाके के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। CCTV खंगालने शुरू किए, लेकिन कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी। कुछ दिनों बाद युवती की हालत ठीक हुई तो महिला पुलिस अधिकारी ने उसे बहलाकर पूछा तो उसने बताया कि उसे एक ऑटो में लड़कों ने बिठाया था। उसके साथ गलत काम किया गया। वे उसे कई घंटों तक राजघाट के पास घुमाते रहे और दुष्कर्म करते रहे। इतने सुरक्षित इलाके में भी गैंगरेप की वारदात होने से पुलिस भी हैरान है।
यह भी पढ़ें:वाराणसी में पत्नी-3 बच्चों का कातिल पति नहीं तो कौन? 5वां मर्डर होते ही पलटा केस
ओडिशा की रहने वाली युवती मेंटली डिस्टर्ब थी
युवती ने पुलिस को बताया कि वह खुद ही राजघाट से पैदल चलकर सराय काले खां इलाके में पहुंच गई। वहीं एक सैन्य अधिकारी ने उसकी हालात देखकर पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पुलिस के चाक चौबंद बंदोबस्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि 12 अक्टूबर को दशहरा था और दिल्ली में हाई अलर्ट था। ऐसे में राजघाट के आस-पास गैंगरेप हुआ। पीड़िता कई किलोमीटर तक लहूलुहान हालत में सड़कों पर घूमती रही और पुलिस सोती रही।
जांच करने पर पता चला कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है। वह पिछले कुछ महीनों से मेंटली डिस्टर्ब चल रही है। उसके परिवार ने ओडिशा में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कराई हुई थी। पुलिस ने युवती को दिल्ली के किशनगढ़ में ट्रैक किया और परिवार के साथ जाने को कहा, लेकिन युवती ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया। दिल्ली में कभी बस स्टैंड, कभी रेलवे स्टेशन तो कभी फुटओवर ब्रिज पर रहने लगी। युवती का परिवार शहर में ही है, बावजूद इसके उसके साथ गैंगरेप हो गया।
यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप-मर्डर केस की चार्जशीट में 5 बड़े खुलासे, जानें CBI ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
9 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
10 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
16 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
17 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
18 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
19 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
20 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
20 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines