Delhi Crime: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार को दो नाबालिग भाई-बहनों के शव लकड़ी के बक्से के अंदर मिलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 6 और 8 साल की उम्र के दोनों मासूम सोमवार से लापता थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामिया नगर थाने में फोन आया कि जोगा बाई एक्सटेंशन के मकान नंबर एफ2 में बच्चों के दो शव मिले हैं। बच्चे इस घर में अपने पिता बलबीर के साथ रहते थे। बलबीर गार्ड (चौकीदार) के रूप में काम करते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ खाना खाया। इसके आधे घंटे के बाद दोनों लापता हो गए।
बच्चों के लापता होने के बाद मोहल्ले के लोगों और बलबीर ने उन्हें खोजना शुरू किया। पांच जून यानी सोमवार को काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों का पता नहीं चला। एक दिन बाद दोनों बच्चों के शव के लकड़ी के बॉक्स के अंदर होने की जानकारी मिली।
एक्सीडेंटल एस्फिक्सिया का मामला?
एक क्राइम टीम ने पुष्टि की है कि बच्चों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और यह दुर्घटनावश दम घुटने का मामला लगता है। इस बीच, विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दो बच्चे खेलते समय गलती से लकड़ी के बक्से में फंस गए, जिससे दम घुटने और बाद में मौत हो गई।
उधऱ, पुलिस का कहना है कि दोनों मासूमों की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
17 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
22 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
23 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines