Delhi Minor Rape Case: 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दिल्ली के सरकारी अधिकारी द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वह दुष्कर्म से पहले छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाता था और इसके बाद अर्द्धबेहोशी की स्थिति में दुष्कर्म को अंजाम देता था। वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी प्रमोदय खाखा और उसकी पत्नी सीमा से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।
कोरोना के सक्रिय रहने के दौरान भी किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निलंबित उपनिदेशक प्रमोदय खाखा ने पहली बार 31 अक्टूबर, 2020 को दोस्त की बेटी को अपनी गंदी नीयत का शिकार बनाया है। हैरत की बात यह है कि जब अधिकारी ने दुष्कर्म किया तो उस समय कोरोना वायरस संक्रमण का खौफ था, लेकिन उसकी दरिंदगी जारी रही। दुष्कर्म का यह सिलसिला 2021 चलता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। इस दौरान एक बार वह अपनी मां के साथ रहने के लिए, लेकिन वह चुपचुप ही रहती थी।
पत्नी को थी दुष्कर्म की जानकारी पत्नी
पहली बार हुए दुष्कर्म की जानकारी जब छात्रा ने अधिकारी की पत्नी को दी तो उसने उस पर ही गंभीर सवाल उठा दिए। उसने यह कहकर बात टाल दी- ‘तुने ही कुछ किया होगा।’ इसके बाद छात्रा सहम गई और इस बारे में अपनी मां से भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा की मां पति के दोस्त प्रमोदय खाखा और उसकी पत्नी सीमा पर अति विश्वास करती थी। यह वजह है कि छात्रा अपनी मां से सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
डंटों से करती थी पिटाई
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अधिकारी की पत्नी सीमा का व्यवहार छात्रा के प्रति सामान्य नहीं था। वह बात-बात पर छात्रा को डांटती थी। यहां तक कि परीक्षा में कम नंबर आने पर उसकी डंडों से पिटाई तक की। यह जानकारी भी छात्रा ने अपनी मां से शेयर नहीं की। इसके बाद वह लगातार तनाव में रहने लगी।
यहां पर बता दें कि दिल्ली सरकार प्रमोदय खाखा पर आरोप है कि उसने मरहूम दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ बुराड़ी स्थित अपने घर में महीनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान जब छात्रा गर्भवती हो गई तो अधिकारी और उसकी पत्नी ने गर्भपात कराया था। हैरत की इस बात की भी है कि महिला ने गर्भपात के लिए अबॉर्शन पिल्स अपने बेटे से मंगवाई थीं।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines