Delhi Minor Girl Raped: दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार महिला एवं बाल विकास विभाग के निलंबित डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा ने रिश्तों का भी कत्ल किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अधिकारी को अपना भाई कहती थी। इसके साथ ही दुष्कर्म पीड़िता आरोपी को अपना मामा बुलाती थी। बावजूद इसके आरोपी ने दो-दो रिश्तों को शर्मसार करते हुए नाबालिग से एक नहीं, बल्कि 2020 और 2021 के दौरान बार-बार दरिंदगी की।
पत्नी कैसे पति की करतूतों से अनजान?
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या आरोपित घर पर अपनी पत्नी की मौजूदगी में नाबालिग से दुष्कर्म करता था? क्या वह अपने पति की करतूतों को जनती थी? क्योंकि ऐसा कैसे संभव है कि पति घर में रही लड़की से दुष्कर्म करे और पत्नी बेखबर रहे, वह भी एक वर्ष के दौरान।
पिता के निधन के बाद घर लाया था नाबालिग को
मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2020 में 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के पिता दुनिया से चले गए। इसके बाद इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए अधिकारी दोस्त की बेटी को घर ले आया, लेकिन चंद महीनों बाद हैवान बन गया। जिसे नाबालिग मामा बुलाती थी वह कंस बन गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बार-बार किया दुष्कर्म, हो गई गर्भवती
आरोप है कि नाबालिग को घर लाने के बाद उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, 2020 से 2021 के बीच बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। यह भी बात सामने आई है कि इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई, तो उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उसका गर्भपात करा दिया। हैरत की बात यह है कि पत्नी भी अप्रत्यक्ष रूप से पति का साथ देती रही।
उधर, राजधानी दिल्ली में एक अधिकारी द्वारा दोस्त की बेटी से दुष्कर्म मामले में अब राजनीति भी गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की नेता बांसुरी स्वराज ने आरोपी अधिकारी की देरी से गिरफ्तारी सवाल उठाते हुए मंत्री आतिशी को घेरा है। साथ ही यह भी आरोप लगा है कि गिरफ्तार अधिकारी दिल्ली की महिला एव बाल विकास महिला मंत्री आतिशी के साथ काम भी कर चुका है।
आतिशी ने आरोपों को बताया निराधार
अब इस पर मंत्री आतिशी की सफाई आई है। इस बाबत उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आतिशी ने कहा कि आरोपों में कोई दम नहीं है और यह निराधार है कि ओएसडी ने कभी मेरे साथ काम किया है।
अधिकारी का कृत्य चिंताजनक
साथ ही उन्होंने यह जरूर कहा कि यह हैरान कर देने वाली बात है कि क्योंकि यह आरोपी अधिकारी महिला एवं बाल विभाग में तैनात था और यह चिंताजनक भी है। यह भी कम हैरान की बात नहीं कि इस अधिकारी पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। आतिशी ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस तेजी से इस दिशा में कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines