नई दिल्ली: दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने गुरुवार को नॉर्थ वेस्ट जिला कार्यालय तिलक नगर का निरीक्षण किया। साथ ही विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को तुरंत निवारण का आदेश दिया। जिला कार्यालय पर निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि विभागीय समस्याओं को लगातार विभाग के अधिकारियों के साथ उनका अध्ययन कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा मिलती रहे। दिल्ली में पहली बार पेंशन के लिए विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था लागू की गई है। इससे पेंशन लाभार्थीयों की समस्या का आसानी से निवारण किया जाएगा।
और पढ़िए – दिल्ली: मंत्री राजकुमार आनंद ने लोगों की समस्याओं का तुरंत निवारण करने का दिया आदेश
समस्या का तुरंत निवारण करें
इस व्यवस्था में चल रहे काम के बारे में भी जानकारी लेते हुए स्वयं कंप्यूटर के माध्यम से प्रॉसेस से मिल रहे रिस्पॉन्स से वाकिफ हुए। उन्होंने यह भी सुनिश्चति किया कि अगर कोई लाभार्थी किसी समस्या को लेकर आता है तो उसका तुरंत निवारण करें और फॉर्म पर चिन्हित कर बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशन का लाभार्थियों में जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनसे फ़ोन कॉल और अन्य माध्यमों से संपर्क कर जल्द से जल्द आधार कार्ड को लिंक किया जाए।
बता दें कि करीब 50 हजार पेंशनधारियों के आधार नंबर सब्सिडी पोर्टल पर लिंक नहीं होने के कारण उनका पेंशन बैंक द्वारा समाज कल्याण विभाग को वापस कर दिया गया है। जिनको विभाग द्वारा संपर्क करके आधार नंबर लिंक कराने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।
और पढ़िए – RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का पलटवार, बोले- पाकिस्तान चले जाओ सस्ती गाली हो गई है
पहली बार लागू की गई विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था
पहले पेंशन के लिए पूरे राज्य के डेटा को एक जगह फाइनेंशियल असिस्टेंट स्कीम (एफएएस) शाखा में एकत्रित किया जाता था। यहां से सभी लाभार्थियों को पेंशन जारी की जाती थी। इस प्रोसेस में काफी समय लगता था। इस समय सीमा को कम करने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी को पेंशन वितरण और उससे जुड़े हुए कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। पूरी प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण होने से अब पेन्शन लाभार्थी की समस्याओं का निपटारा करने में आसानी होगी। साथ ही पेंशन लाभार्थी को मिलने वाली पेंशन में अब तय समय पर मिलेगी।
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को आ रही समस्याओं को लेकर लगातार विभाग के अधिकारियों के साथ उनका अध्ययन कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा तय समय सीमा के अंदर मिलती रहे। पेंशन के लिए विकेंद्रीकरण प्रक्रिया व्यवस्था की गई है। इससे करीब 5 लाख लोग लाभावन्वित होंगे। पेंशन लाभार्थीयों को ज्यादा समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा तुरंत समाधान किया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines