Delhi Minister Kailash Gehlot Resign From AAP: दिल्ली की आतिशी सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। पत्र में कैलाश गहलोत ने लिखा शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं। जो अब यह संदेह पैदा कर रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी हैं। अब यह साफ है कि दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। कैलाश गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, गृह एवं महिला बाल विकास विभाग के मंत्री थे।
गहलोत ने आगे लिखा कि मेरे पास आप लोगों से अलग होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। ऐेस में अब सवाल है कि विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस्तीफा देकर कैलाश गहलोत क्या बीजेपी में जाने वाले हैं? क्योंकि बीजेपी ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है।
1. कैलाश गहलोत दिल्ली के जाट समुदाय से आने वाले नेताओं में माने जाते हैं। दिल्ली में जाट अधिकांशतया बीजेपी को वोट करते हैं। इस दौरान बदली हुई परिस्थितियों में वे अपने आप को आम आदमी पार्टी में एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। उनके बीजेपी से बेहतर संबंध भी माने जाते हैं।
2. दिल्ली सरकार में कैलाश गहलोत ही ऐसे नेता हैं जो एलजी और बीजेपी के करीबी माने जाते हैं। 15 अगस्त पर जब केजरीवाल जेल में थे तो एलजी ने कैलाश गहलोत को ध्वजारोहण के लिए नियुक्त किया था।
3. केजरीवाल ने दिल्ली में सत्ता भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लड़कर हासिल की थी। उनकी आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली में सत्ता में हैं। लेकिन शराब घोटाले में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी छवि धूमिल हुई है। ऐसे में उन्हें अपनी हार का डर हो इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः Kailash Gehlot का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, पत्र लिखकर बोले, शर्मनाक और अजीब…
4. कयास लगाए जा रहे हैं कि कैलाश गहलोत बीजेपी जाॅइन कर सकते हैं। उनके बीजेपी के जाट नेताओं से अच्छे संबंध भी हैं। वहीं दिल्ली में बीजेपी की वापसी की आहट जानकर उन्होंने भी आप पार्टी छोड़कर बीजेपी जाॅइन करने का निश्चय किया है।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि वे प्रेस वार्ता में कैलाश गहलोत द्वारा लगाए आरोपों पर जवाब दे सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 hr agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
2 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
5 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
17 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
18 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines