Delhi Metro VIP Station Route: मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है। मेट्रो की मदद से दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचना काफी आसान होता है। वहीं अब दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली मेट्रो जल्द ही एक नई लाइन बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके स्टेशन पूरी तरह से VIP होंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से कि आखिर VIP स्टेशन क्या होते हैं और नए VIP स्टेशनों की लिस्ट में कौन-कौन से स्टेशन्स का नाम शामिल होने वाला है।
दिल्ली के VIP स्टेशन
दिल्ली में अभी भी कई VIP स्टेशन मौजूद हैं। हालांकि यह सभी स्टेशन अलग-अलग लाइनों पर हैं। वर्तमान में कंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट INA, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोक कल्याण मार्ग, कुतुब मीनार, राजीव चौक, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों को दिल्ली मेट्रो के VIP स्टेशन्स में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, अब कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगा पोलिंग बूथ का वीडियो
नई लाइन के VIP स्टेशन
DMRC (Delhi Metro Rail Cooperation) ने दिल्लीवासियों को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। दिल्ली मेट्रो जल्द ही एक नई लाइन बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके सभी स्टेशन VIP होंगे। 6-7 किलोमीटर की यह मेट्रो पूरी तरह से अंडरग्राउंड होगी। यह लाइन इंद्रप्रस्थ से नॉर्थ ब्लॉक तक जाएगी। वहीं भारत मंडपम, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, भारत म्यूजियम और साउथ ब्लॉक को इस लाइन से जोड़ा जाएगा। यह सभी स्टेशन पूरी तरह से VIP होंगे।
क्या होते हैं VIP स्टेशन?
VIP स्टेशन अन्य मेट्रो स्टेशन से थोड़े अलग होते हैं। यहां स्पेशल VIP लॉउंज, हाई सिक्योरिटी, स्पेशलाइज्ड स्टाफ और कई स्पेशल सुविधाएं मौजूद रहती हैं। VIP स्टेशन काफी हद तक स्मार्ट भी होते हैं, जहां टिकट बुकिंग से लेकर सिक्योरिटी चेकअप काफी फास्ट होता है। इसके अलावा VIP स्टेशनों पर हाई क्वालिटी वेटिंग एरिया, वाई-फाई और हाई क्वालिटी फूड स्टॉल्स भी देखने को मिलते हैं। कई VIP स्टेशनों को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जोड़ा जाता है।
दिल्ली के प्रमुख VIP स्टेशन
राजधानी दिल्ली के प्रमुख VIP मेट्रो स्टेशनों में हजरत निजामुद्दीन, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रप्रस्थ और द्वारका सेक्ट 21 का नाम शामिल है। जहां मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय वायलेट लाइन से जुड़े हैं, तो वहीं इंद्रप्रस्थ रेड और ब्लू लाइन से जुड़ा है। इसके अलावा द्वारका सेक्टर 21 ब्लू लाइन को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जोड़ता है।
यह भी पढ़ें- 2 साल में 3656 वर्ग KM जंगल खत्म! क्या भारत की हरियाली खो रही? रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
12 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
18 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
18 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines