---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Metro सुबह 4 बजे से दौड़ेगी, Republic Day परेड को लेकर जानें कल क्या-क्या बदलेगा?

Republic Day 2024 Delhi Metro Time Schedule: गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर दिल्ली में कल के लिए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जानें क्या रहेंगी टाइमिंग्स और कल क्या-क्या बंद रहेगा?

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Metro Timing on Republic Day 2024 Latest Update: कल पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाएगा। इस मौके पर दिल्ली (Delhi) सील रहेगी। कर्तव्य पथ पर सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परेड दोपहर करीब 12 बजे तक चलेगी। ऐसे में दिल्ली के सभी लोगों के लिए आवागमन का साधन मेट्रो ट्रेन (Delhi Metro) सुबह 4 बजे से ही दौड़ने लगेगी, ताकि लोग कर्तव्य पथ पर आसानी से पहुंच सकें।

कल जल, थल, नभ से दिल्ली में कड़ा पहरा दिया जाएगा। ट्रेनें रद्द रहेंगी। दिल्ली के सभी बॉर्डर आज रात ही सील हो जाएंगे। यमुना नदी में बोट के जरिए पेट्रोलिंग होगी। आसमान में हवाई गश्त और दिल्ली में किलेबंदी रहेगी। कर्तव्य पथ पर 14 हजार व नई दिल्ली जिले में आठ हजार जवान तैनात रहेंगे। जानें कल और क्या-क्या बंद रहेगा?

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

हर आधे घंटे में मिलेगी मेट्रो ट्रेन

DMRC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह 4 बजे शुरू होने के बाद मेट्रो सर्विस हर आधे घंटे में मिलेगी। गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद सर्विस पुरानी टाइमिंग के अनुसार मिलने लगेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगों को ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट दिखाने पर कूपन मिलेंगे। यही कूपन एंट्री और एग्जिट पर मान्य होगा। इसके अलावा यात्री मेट्रो स्टेशन पर DMRC के कर्मचारियों से जानकारियां लेकर ही समारोह स्थल तक पहुंचें।

 

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली में भारी वाहन नहीं आएंगे

आज 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक भारी वाहन दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगे। 25 जनवरी की रात 8 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में पार्किंग बंद रहेगी। इनमें नई दिल्ली स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आनंद विहार शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड बंद रहेगी। क्रॉसिंग और कर्त्तव्य पथ-सी-हेक्सागन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्त्तव्य पथ भी पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं पूरी दिल्ली में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। अर्ध-सैनिक बदल भी तैनात किए गए हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

कल दिल्ली में यहां से आ-जा सकेंगे लोग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, 26 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग बंद रहेगा। आज 25 जनवरी की रात 11 बजे से कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग बंद होज जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

लोग मदरसा, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड-धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड से मंदिर मार्ग पर पहुंच सकते हैं। धौला कुआं, वंदे मारतम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल से पहाड़गंज पहुंच सकते हैं।

रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, चौक यमुना बाजार, SP मुखर्जी मार्ग होते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 25, 2024 08:41 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola