दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसका असर यात्रियों की आवाजाही पर न पड़े, इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है. DMRC के मुताबिक, रविवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी. आमतौर पर रविवार को पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे शुरू होती है.
छात्रों और यात्रियों को मिलेगी सुविधा
DMRC ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. निगम ने बताया कि ब्रिक्स सम्मेलन के कारण कुछ इलाकों में यातायात प्रतिबंध रहेंगे. ऐसे में परीक्षा देने जा रहे छात्रों और आम यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए मेट्रो सेवा एक घंटे पहले शुरू की जा रही है. मेट्रो के जल्दी चलने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भी फायदा होगा. इससे उन्हें सड़क मार्ग पर संभावित ट्रैफिक और प्रतिबंधों के बीच वैकल्पिक परिवहन का विकल्प मिलेगा.
यात्रा से पहले जरूर बनाएं प्लान
DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. रविवार को मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे शुरू होने के कारण यात्रियों और परीक्षा देने वाले छात्रों को सुबह जल्दी सफर करने में सुविधा मिलेगी.
संबंधित खबरें
सीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
8 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
9 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
11 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
13 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines