दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कल 15 अगस्त दिन शनिवार के लिए मेट्रो की टाइमिंग बदल दी है. कल मेट्रो सर्विस सुबह 4 बजे ही शुरू हो जाएगी और फिर दिनभर हर 30 मिनट के गैप पर मेट्रो की सर्विस मिलेगी. कल यात्रियों की सुविधा के लिए 1.30 लाख विशेष QR टिकट भी जारी कर दिए हैं. DMRC के सभी टर्मिनल स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो की पूरी सर्विस मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए टाइमिंग बदल गई है.
1.30 लाख प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट जारी
DMRC के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह खत्म होने तक मेट्रो सर्विस हर 30 मिनट में मिलेगी. इसके बाद निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार मेट्रो सर्विस रेगुलर चलेगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने वाले लोगों के लिए DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट दिए हैं. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैलिड एंट्री पास दिखाकर लोग मेट्रो स्टेशनों से प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट ले सकते हैं. DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने जानकारी दी.
पतंग और ड्रोन आदि उड़ाने पर बैन रहेगा
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले DMRC ने एडवाइजरी जारी करके पतंगबाजी और ड्रोन आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. 16 अगस्त तक प्रतिबंध लागू रहेंगे और दिल्ली-NCR के लोगों से सहयोग की उम्मीद है. DMRC ने अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर लोग ऊंची मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाएं. क्योंकि पतंग से बंधी डोर मेट्रो के हाई-वोल्टेज ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में फंसकर ट्रेन को रोक सकती है, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. मेट्रो यात्रियों, कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सहयोग जरूरी है.
15 अगस्त को लाल किले से PM मोदी करेंगे संबोधित
बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इस दौरान लाल किले पर VIP-VVIP मूवमेंट रहेगी, जिसकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित भी करेंगे. इसलिए कल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा और मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी. दिल्ली सरकार, पुलिस और DMRC ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है और किसी आपातस्थिति में संपर्क करने का निर्देश दिया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
8 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
9 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
9 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
11 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines