Delhi Metro: राजधानी को मिलेगी 7 नए कॉरिडोर की सौगात, जोर बाग से मीठापुर तक दौड़ेगी नई मेट्रो, रोज के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली में लोगों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज-V का काम जोरो पर चल रहा है. इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामना आया है. दिल्ली मेट्रो फेज-V के तहत जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर बनने जा रहा है, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को काफी आसानी होगी.

Delhi Metro News

दिल्ली मेट्रो नई अपडेट्स.(Image: News24)

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो अब अगले विस्तार के लिए तैयार है. दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया है कि दिल्ली मेट्रो फेज-V (Delhi Metro Phase-V) के तहत शहर की कनेक्टिविटी को और भी आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टमें बताया गया कि दिल्ली को कुल 7 नए मेट्रो कॉरिडोर मिलने जा रहे हैं, जो राजधानी के दूर-दराज के इलाकों को मुख्य नेटवर्क से जोड़ेंगे. इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को रोज के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना और सार्वजनिक परिवहन को हर नागरिक के लिए आसान और सस्ता बनाना है. जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है, मेट्रो का यह पांचवां चरण दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते दबाव को कम करने में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

17 किलोमीटर लंबा होगा नया प्रोजेक्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, फेज-V के अंतगर्त सबसे महत्वपूर्ण जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर है, जिसकी कुल लंबाई 16.99 किलोमीटर तय की हई है. इस विशेष परूट पर कुल 12 नए स्टेशन बनाएं जाएंगे, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को आसान और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी और रोज-रोज के थकाऊ यात्रा से आराम भी मिलेगा. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इस लाइन में 7 स्टेशन जमीन के नीचे (अंडरग्रांउड) होंगे और 5 स्टेशन एलिवेटेड (जमीन के ऊपर) बनाएं जाएंगे. यह कॉरिडोर न केवल तकनीकी रूप से उन्नत होगा, बल्कि सेंट्रल और साउथ-ईस्ट दिल्ली के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा, जिससे यात्रा काफी सुरक्षित और तेज हो जाएगी.

लाजपत नगर से ओखला तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इस नए मेट्रो विस्तार से दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और कमर्शियल इलाकों की कनेक्टिविटी में जबरदस्त सुधार होने वाला है. यह कॉरिडोर लाजपत नगर, जसोला अपोलो, और NSIC ओखला जैसे व्यस्त क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा. इसके अलावा लोधी कॉलोनी, मदनपुर खादर, ओल्ड ईश्वर नगर, आली गांव, जैतपुर और मोलड़बंद जैसे इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को पहली बार उनके घर के पास मेट्रो की सुविधा मिलेगी. अभी इन इलाके में रहने वाले लोगों को यात्रा करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रा आरामदायक हो सकेगी.

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से मुक्ति और समय की होगी बचत

साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के लोग अक्सर आश्रम, लाजपत नगर और ओखला जैसे इलाकों में पीक ऑवर के दौरान लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से परेशान रहते हैं. नए कॉरिडोर के शुरू होने से न सिर्फ सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों के ट्रैवल टाइम (Travel Time) में भी भारी कमी आएगी. घंटों का सफर अब महज कुछ मिनटों में पूरा होगा, जिससे कामकाजी लोगों और छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. दिल्ली के पर्यावरण की दृष्टि से भी यह एक फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ने से सड़कों पर प्रदूषण कम होगा और दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ