हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Metro: दिल्ली में जल्द शुरू होगी भारत की पहली रिंग मेट्रो, 8 स्टेशन बनेंगे, नोएडा-फरीदाबाद वालों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन

Delhi Metro: दिल्ली में जल्द ही भारत की पहली रिंग मेट्रो शुरू होगी। इसके लिए मजलिस पार्क और मौजपुर के बीच कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो अगले साल 2024 तक तैयार हो जाएगा। इस लाइन पर कुल आठ स्टेशन होंगे। बता दें कि रिंग रोड के साथ मिलकर पहले से ही 36 मेट्रो स्टेशन अस्तित्व में हैं।

रूट की लंबाई 71 किमी होगी

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 तक मजलिस पार्क, मौजपुर कॉरिडोर का काम पूरा हो जाएगा। यह देश का इकलौता रिंग मेट्रो रूट होगा। साथ ही सबसे लंबा रूट होगा, जिसकी कुल लंबाई 71.15 किलोमीटर होगी।

इन जगहों के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

रिंग रोड बनने से बहादुरगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के यात्रियों को आसानी होगी। साथ ही, दिल्ली के निवासियों को ट्रेन स्टेशनों और हवाई अड्डों पर जाने में काफी आसानी होगी।

ये मेट्रो स्टेशन होंगे शामिल

इसमें राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग पश्चिम, आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, दिल्ली हाट, आईएनए, लाजपत नगर, मयूर विहार फेज 1, आनंद विहार आईएसबीटी, दुर्गाबाई देशमुख मार्ग, कड़कड़डूमा और वेलकम स्टेशन शामिल होंगे।

30 महीने की देरी से चल रहा काम

दिल्ली मेट्रो का चौथा चरण अपने निर्धारित समय से 30 महीने देरी से चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीएमआरसी को 2500 पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। प्रोजेक्ट की कीमत में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बजट की देरी के कारण तीन मेट्रो लाइनों की लागत में 15% की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Rules Change: दिल्ली मेट्रो में अब बिना टोकन या कार्ड के कर सकेंगे सफर, जानिए पूरी डिटेल

(bobbergdesigns.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें