G-20 Summit 2023 Delhi Metro Rail Corporation women Safety issues: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। यह खबर दिल्ली मेट्रो के 50 लाख यात्रियों से जुड़ी है, जो रोजाना एनसीआर के शहरों में सफर करते हैं।
ताजा अपडेट यह है कि दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में महिला कोच में प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) अब बेहद सख्ती बरतने जा रहा है। इसके अंतर्गत अगर आप महिला कोच में सफर करते मिले तो आपकी ‘बदनामी’ तो होगी ही, साथ ही 200 रुपये का जुर्माना भी तत्काल देना होगा। यह नियम कई सालों से डीएमआरसी लागू किया हुआ है।
जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर उठाया कदम
गौरतलब है कि देश की राजधानी के प्रगति मैदान में आगामी 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा को लेकर और सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। इसके तहत अब से लेकर आगामी 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक रोजाना औचक निरीक्षण किया जाएगा।
महिला कोच में प्रवेश पर पुरुषों तो देना होगा 200 रुपये फाइन
इस दौरान अगर कोई व्यक्ति महिला कोच में यात्रा करता पाया गया तो तत्काल 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा कड़ी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। ऐसा करने वालों को महिला यात्रियों के सामने ही समझाया जाएगा, ताकि वह व्यक्ति शर्मिंदगी महसूस करे।
10 सितंबर तक चलेगा अभियान
इस बाबत दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के अधिकारियों का कहना है कि महिला कोच में पुरुष यात्रियों की एंट्री पर बैन है। इसके बावजूद कुछ लोग शरारतपूर्ण तरीके से महिला कोच में प्रवेश करते हैं। इसके चलते महिला यात्रियों को असवाधानी होती है। कई महिलाएं को पुरुषों की मौजूदगी में असहज भी महसूस करती हैं। ऐसे में लगातार रोजाना इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे सीआइएसएफ के जवान भी
ऐसे में आगामी 10 सितंबर तक रोजाना सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक अभियान चलाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 10 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान की समीक्षा होगा अगर जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। अभियान के दौरान अभियान के दौरान दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और सीआइएसएफ के जवान भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो फिर शर्मसार; भीड़ के बीच शख्स ने की गंदी हरकत, पकड़कर धुना आरोपी
बताया जा रहा है कि जी-20 सम्मेलन में आए मेहमानों ने अगर दिल्ली मेट्रो में सफर किया और इस दौरान कोई पुरुष यात्री महिला कोच में मिला तो इससे डीएमआरसी के साथ ही दिल्ली व देश की भी छवि खराब होगी। इसके चलते दिल्ली मेट्रो ने यह अहम कदम उठाया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
7 mins agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
6 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
7 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
8 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
9 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
20 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
23 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines