G-20 Summit 2023: आगामी 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ दिल्ली पुलिस ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अंतर्गत 7 सितंबर की रात से यातायात समेत कई तरह के प्रतिबंध शुरू हो जाएंगे। कुल मिलाकर नई दिल्ली इलाके में 8,9 और 10 सितंबर को मिनी लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी।
इस बीच 8 से 10 सितंबर के बीच सुबह के कुछ घंटे 30 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों को बंद करने को लेकर पत्र लिखने की तैयारी कर ली है।
ज्यादातर मेट्रो स्टेशन प्रगति मैदान के आसपास के होंगे। इन मेट्रो स्टेशनों को कुछ ही देर के लिए बंद किया जाएगा, जबकि बाकी समय ये रोजाना की तरह चालू रहेंगे। राजीव चौक, सरदार पटेल मार्ग और खान मार्केट समेत 30 स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें बंद रखने की अपील की जा सकती है।
नई दिल्ली इलाके में बाहरी वाहनों पर रोक
दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली इलाके में लोगों की पैदल आवाजाही सामान्य रहेगी। निजी वाहन भी कुछ रूटों पर चलाए जा सकते हैं, लेकिन बाहरी वाहनों पर रोक रहेगी।
रेलवे स्टेशन और दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों से यह अपील भी की है कि लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कम से कम करें, इससे उन्हें अधिक दिक्कत पेश आ सकती है, क्योंकि कई जगहों पर रूट डायवर्जन होगा तो कुछ स्थानों पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।
यहां पर बता दें कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन को लेकर तीन दिन (8,9 और 10 सितंबर) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, नई दिल्ली इलाके में कुछ दुकानें और मार्केट भी बंद रहेंगीं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
13 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines