---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Mehrauli Assembly Election Result 2025: महरौली में दिखा कांटे का मुकाबला, BJP 1596 वोटों से जीती

Delhi Mehrauli Election Result 2025: दिल्ली की महरौली सीट पर बीजेपी के गजेंद्र सिंह यादव ने जीत हासिल की है। यहां भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला दिखा।

---विज्ञापन---

Delhi Mehrauli Chunav Result 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। महरौली सीट से बीजेपी के गजेंद्र सिंह यादव 1596 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 48022 वोट मिले हैं, जबकि आप के 46426 वोट मिले। कांग्रेस 9250 वोट लेकर चौथे नंबर पर रही।

महरौली सीट दक्षिण दिल्ली संसदीय इलाके में आती है, जो गुरुग्राम और वसंत कुंज से सटी है। इस सीट से कुसुमपुर पहाड़ी, लाडोसराय, साकेत और JNU के अलावा कई आवासीय कॉलोनियां भी जुड़ी हुई हैं। महरौली कभी गुलाम वंश की राजधानी थी, जहां कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार बनवाई थी। कुतुब मीनार आज यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है।

---विज्ञापन---

इस इलाके में सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह भी है, जिसका निर्माण 13वीं सदी में करवाया गया था। यह सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आप तीनों दलों के विधायक बनते रहे हैं। 1993, 1998 और 2013 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 2003 और 2008 में यहां से कांग्रेस जीती। वहीं, 2015 और 2020 में आप ने जीत हासिल की थी।

पिछली बार यहां से नरेश यादव ने जीत हासिल की थी, जिनको इस बार फिर आप ने टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उनके ऊपर कुरान की बेअदबी करने के आरोप लगे थे। इसके बाद आप ने महेंद्र चौधरी को टिकट दिया था। उनकी पत्नी इसी जगह से पार्षद हैं। बीजेपी ने यहां से गजेंद्र यादव और कांग्रेस ने पुष्पा सिंह पर दांव खेला था।

---विज्ञापन---

 

2020 के चुनाव में नरेश यादव को 62417 (54.27 फीसदी) वोट मिले थे। बीजेपी की कुसुम खत्री को 44256 (38.48 फीसदी) और कांग्रेस के महेंद्र चौधरी को 6952 (6.04 फीसदी) वोट मिले थे। यहां जाट वोटरों का दबदबा है। जाट 16 फीसदी, मुस्लिम 6.9 फीसदी, ईसाई समाज के 1.7 फीसदी वोट हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 216404 हैं, जिनमें 118855 पुरुष और 97536 महिलाएं हैं। यहां 13 वोट थर्ड जेंडर्स के हैं।

---विज्ञापन---

2025 के उम्मीदवार

पार्टी  प्रत्याशी  नतीजा
आप महेंद्र चौधरी हार
बीजेपी गजेंद्र यादव जीत
कांग्रेस पुष्पा सिंह हार

2020 चुनाव का परिणाम

प्रत्याशी  पार्टी  वोट  वोटिंग प्रतिशत
नरेश यादव AAP 62417 54.27
कुसुम खत्री BJP 44256 38.48
एए महेंद्र चौधरी Congress 6952 6.04

First published on: Feb 08, 2025 02:29 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola