Diwali Gift to MCD employees: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हजारों एमसीडी सफाई कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरावील और मेयर शैली ओबरॉय ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को दिवाली से पहले की। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि कर्मचारियों के खातों में नवंबर की सैलरी डाल दी गई है। इसके अलावा दिवाली का बोनस भी कर्मचारियों को दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि अभी अक्टूबर का महीना खत्म भी नहीं हुआ है। इससे पहले ही उनको नवंबर की सैलरी मिल चुकी है। आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि कर्मचारियों को दिवाली पर पैसे की किल्लत नहीं होगी। दिवाली का बोनस भी उनको इस बार दिया गया है।
यह भी पढ़ें:UP वालों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया एक नवंबर की छुट्टी का तोहफा
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली एमसीडी के स्थायी और अस्थायी 64000 सफाई कर्मचारियों को फायदा मिला है। अक्टूबर का वेतन कर्मचारियों को 7 नवंबर तक मिलना था। लेकिन दिवाली से पहले वेतन मिलने के बाद कर्मचारी घर में बच्चों के साथ अच्छी तरह दिवाली मना सकेंगे। केजरीवाल ने दिवाली बोनस का जिक्र करते हुए कहा कि कर्मचारियों के खाते में बोनस के तौर पर 23 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की गई है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसको लेकर जिक्र किया है।
18 साल में पहली बार मिली समय से पहले सैलरी
केजरीवाल ने लिखा कि 18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब महीना खत्म होने से पहले ही कर्मचारियों को सैलरी मिल गई हो। पहले कर्मचारियों की 7-8 महीने तक सैलरी रुकी रहती थी। लेकिन अब कर्मचारियों को सैलरी नियमित तौर पर मिलती है। आयुष्मान योजना को लेकर भी केजरीवाल ने अपनी बात रखी। केजरीवाल ने कहा कि कैग के अनुसार आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। दिल्ली में हम भर्ती होने वाले मरीजों का फ्री इलाज करते हैं। इसलिए यहां पर आयुष्मान योजना की जरूरत नहीं है। हम अपनी योजना को बंद नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें:देवेंद्र फडणवीस से लेकर नितिन गडकरी तक…महाराष्ट्र की चुनावी जंग में कौन करेगा कितनी चुनावी सभाएं?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines