हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi MCD Election: राष्ट्रीय राजधानी में 2 दिसंबर से अगले तीन दिनों तक शराब की ब्रिकी पर रोक

विज्ञापन

Delhi MCD Election: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी एमसीडी चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार से रविवार तक ड्राई डे रहेगा। निकाय चुनावों के कारण तीन दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। नगर आबकारी विभाग ने को इसकी घोषणा की है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए रविवार को मतदान होना है। मतगणना सात दिसंबर को होगी।

और पढ़िए – Gujarat Assembly Election: गुजरात के ‘मिनी अफ्रीका’ गांव के लिए बनाया गया स्पेशल बूथ, ऐसे मनाया जश्न

आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि 7 दिसंबर को भी ड्राई डे मनाया जाएगा। एक अधिसूचना में दिल्ली आयुक्त (आबकारी) कृष्ण मोहन उप्पू ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसरण में यह आदेश दिया जाता है कि 2 दिसंबर से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा।

बताया गया कि शुक्रवार से रविवार तक दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, 7 दिसंबर, 2022 (बुधवार) (वोटों की गिनती की तारीख) को भी ड्राई डे रहेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि 250 वार्डों में निकाय चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं, इसलिए ये फैसला लिया गया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

(https://www.vidaliaonion.org)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें