नई दिल्ली: एमसीडी मेयर चुनाव जल्द कराने को लेकर ‘आप’ की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने 3 फरवरी को सुनवाई की डेट दी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरे देश में यह बात साफ हो गई कि आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव कराना चाहती है और बीजेपी एमसीडी पर अवैध कब्जा कायम रखना चाहती है। “आप” ने सुप्रीम कोर्ट में एमसीडी का समय से मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर हो गई है।इसके ऊपर अब 3 फरवरी को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि एमसीडी में भाजपा कब्जा नहीं छोड़ेगी इसलिए आम आदमी पार्टी को देश की सबसे बड़ी अदालत में जाना पड़ा है।
भाजपा की केंद्र सरकार और एमसीडी को सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश दे ताकि एमसीडी में जल्द से जल्द सरकार बनाई जाए। एल्डरमेन को संविधान और एमसीडी एक्ट में वोट देने का अधिकार नहीं है। लेकिन बीजेपी वाले संविधान और कानून को नहीं मानते हैं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से उच्चतम न्यायालय में एमसीडी में जल्द से जल्द मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव कराने और एल्डरमेन (नॉमिनेटेड काउंसलर्स) के वोट पर रोक लगाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी।
इससे पूरी दिल्ली और देश में आज यह बात साफ हो गई कि आम आदमी पार्टी चुनाव कराना चाहती है ताकि जल्द से जल्द एमसीडी में सरकार बनें। दिल्लीवालों ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। भारतीय जनता पार्टी लालच और बेईमानी में एमसीडी पर अपना कब्जा करके रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एमसीडी में कार्यकाल 2022 मार्च में खत्म हो चुका है। तब से लेकर अबतक, करीब एक साल से अलग-अलग बहानों के जरिए अवैध कब्जा एमसीडी में कायम रखा है।
उन्होंने आगे कहा कि- भाजपा आज भी यह नहीं चाहती है कि लोगों द्वारा चुनी गई आम आदमी पार्टी की सरकार एमसीडी में बनें। इसलिए हर बार जब एमसीडी के सदन में लगता है कि चुनाव हो, बीजेपी वाले गड़बड़ी और बेईमानी करके सदन को खत्म कर देते हैं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम एमसीडी और दिल्लीवालों के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं। ताकि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार और एलजी साहब को आदेश दें कि तुरंत ईमानदारी से फ्री एंड फेयर इलेक्शन करवाएं। दिल्ली को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेंडिंग कमेटी दें। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती एल्डरमेन बनाया गया है। उन्हें इस चुनाव में वोट देने का कोई हक नहीं है।
और पढ़िए –Rampuri Chaku: रामपुर की इस खासियत को मिली पहचान, जौहर चौक पर लगा ‘दुनिया का सबसे बड़ा रामपुरी चाकू’
संविधान और एमसीडी एक्ट में वोट देने का अधिकार नहीं है, लेकिन फिर भी बीजेपी वाले न तो संविधान मानते है और न ही कानून मानते हैं। इसलिए हम लोग देश की सबसे बड़ी अदालत में गए है, ताकि सबसे बड़ी अदालत इनको आदेश दें कि आपको संविधान और कानून मानना पड़ेगा और जल्द से जल्द एमसीडी हाउस के चुनाव कराएं। ताकि देश की राजधानी दिल्ली को साफ-सुथरा किया जा सके। कूड़े के पहाड़ों को खत्म करके लोगों को अच्छी जिंदगी दी जा सके।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
1 hr ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines