MCD House Live Updates: दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए सिविक सेंटर में वोटिंग हुई। इसके बाद मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। आप और भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक पार्षद बेहोश हो गया।
https://twitter.com/ANI/status/1629119237930520576?s=20
स्थायी सदस्यों के लिए वोटिंग शुरू होने के पहले आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम मेयर के चुनाव की तरह स्थायी समिति का चुनाव जीतेंगे। पार्टी की विधायक आतिशी सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आप चुनाव जीतेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1628999680716599297
छह सदस्यों के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में डटे
स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। श्री राम कॉलोनी वार्ड से आमिल मलिक, फतेह नगर वार्ड से रमिंदर कौर, सुंदर नगरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और दरियागंज वार्ड से सारिका चौधरी आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हैं।
द्वारका-बी वार्ड से कमलजीत सहरावत और झिलमिल वार्ड से पंकज लूथरा भाजपा के उम्मीदवार हैं। निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवार हैं। बता दें कि निर्दलीय गजेंद्र सिंह दराल चुनाव नतीजों के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1628989705382674432
बता दें कि स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए कल वोटिंग शुरू हुई थी, लेकिन भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines