Delhi MCD Election 2022 Voting LIVE: वोटिंग खत्म, शाम 5.30 बजे तक 50% मतदान, अब 7 दिसंबर को नतीजे
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi MCD Election 2022 Voting LIVE: दिल्ली में आज 250 नगर पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से जारी है। 709 महिलाओं सहित 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन कांग्रेस ने 247 वार्डों में ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 के सभी अपडेट के लिए News24Online.Com पर बने रहें। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5.30 बजे तक 50% मतदान मतदान हुआ है।
मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल#MCDElections2022 #MCDElection #Delhi #AAP pic.twitter.com/WEAQDLHdYj
— News24 (@news24tvchannel) December 4, 2022
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1599266885484580864
I have full confidence that a large number of people from Delhi will cast their votes. Under the leadership of PM Modi, BJP has taken the country to new heights, I hope people vote accordingly. Delhi has seen the work of BJP in last 15 years: Former Health Min Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/Ssz9kTqAYM
— ANI (@ANI) December 4, 2022
AAP was claiming to form govt in Goa, Uttarakhand & UP but people know they have a habit of lying. During COVID, no one from AAP was seen working for the people. Only MCD workers were standing with people. We're getting around 210 seats out of 250 in the MCD polls: Parvesh Verma pic.twitter.com/Kivqni48wn
— ANI (@ANI) December 4, 2022
1.5 crore people are going to vote in Municipal Corporation polls. I appeal to people to keep in my mind that MCD's priority is to keep the city clean. BJP has not done anything for Delhi since 15 years, it has failed miserably to work for the people: Delhi Dy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/C6I9ZKz2ln
— ANI (@ANI) December 4, 2022
https://twitter.com/ANI/status/1599236281342767104
निकाय चुनावों में 1.45 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के लिए तैयार हैं। चुनाव में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं और पार्टी शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ 200 से अधिक जनसभाएं और रोड शो किए।
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए आवश्यक तैयारी की है। इसके अलावा, मतदाताओं के गुणवत्तापूर्ण अनुभव के लिए 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
भाजपा 2007 से दिल्ली में नागरिक निकाय पर शासन कर रही है और ये पार्टी अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहती है, जबकि आम आदमी पार्टी, जिसके पास विधानसभा में बहुमत है, राजधानी में होने वाले पहले नगरपालिका चुनाव में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली में पहले 272 वार्ड और तीन नगर निगम (NDMC, SDMC और EDMC) थे। इसी साल मई में तीनों निगमों का एकीकरण हो गया, जिसके बाद दिल्ली में अब एक ही मेयर होगा। इसके साथ ही वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े निगमों में शामिल MCD की स्थापना 1958 में हुई थी। 2021 में MCD को तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान तीन भागों में बांट दिया गया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: