Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली MCD चुनाव के लिए नामांकन सोमवार शाम खत्म हो गया। राजधानी में अलग-अलग जिला अधिकारी कार्यालय में कुल करीब 68 जगहों पर नामांकन के लिए बूथ बनाए गए थे। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रयाशियों ने 250 वार्डों के लिए नामांकन किया है।
19 नवंबर तक नामांकन वापसी
250 सीटों पर कुल कितने लोगों ने नामांकन किया है। इसकी गणना की जा रही है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी 16 नवम्बर तक होगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने की तारीख 19 नवम्बर है।
ऐसे होता है नामांकन
4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे शाम तक मतदान किया जाएगा। नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते हुए रिटर्निंग अधिकारी के सामने दो शपथ पत्र फार्म नंबर 21 और फार्म 22 में आपराधिक मामलों की जानकारी सहित जमा करवाना होता है। इसके अलावा राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के साथ एक प्रस्तावक वार्ड का निवासी को साथ रखना होता है। अगर राजनीतिक दल पंजीकृत नहीं है तो 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता पड़ती है। नामांकन के समय पांच हजार रुपए की जमानत राशि जमा करवानी होती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 2500 रुपये जमा करने होते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
14 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines