Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली MCD चुनाव के लिए कुल 2585 नामांकन किए गए हैं। यहां 250 वार्ड पर चुनाव होने हैं। कुल सीट से 10 गुना अधिक लोगों ने नामांकन कर अपना दांव लगाया है। अब देखने यह होग कि किसने किस्मत चमकती है और कौन चुनाव लड़ अपनी जीत का परचम लहराता है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि कुल 2585 नामांकन किए गए हैं। कुल 2021 उम्मीदवारों ने ने यह पर्चे दाखिल किए हैं। जिसमें से बीजेपी ने 423 और कांग्रेस ने 334 नामांकन किए हैं। इसके अलावा आप ने 492 और 507 लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामंकन किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1592532868311691264?s=20&t=jBFcV6PD5o4CTKPEuTBctw
बता दें नामांकन बीते 14 नवंबर की शाम खत्म हो गया था। राजधानी में अलग-अलग जिला अधिकारी कार्यालय में कुल करीब 68 जगहों पर नामांकन के लिए बूथ बनाए गए थे। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रयाशियों ने 250 वार्डों के लिए नामांकन किया है।
19 नवंबर तक नामांकन वापसी
250 सीटों पर कुल कितने लोगों ने नामांकन किया है। इसकी गणना की जा रही है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी 16 नवम्बर तक होगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने की तारीख 19 नवम्बर है।
ऐसे होता है नामांकन
4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे शाम तक मतदान किया जाएगा। नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते हुए रिटर्निंग अधिकारी के सामने दो शपथ पत्र फार्म नंबर 21 और फार्म 22 में आपराधिक मामलों की जानकारी सहित जमा करवाना होता है। इसके अलावा राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के साथ एक प्रस्तावक वार्ड का निवासी को साथ रखना होता है। अगर राजनीतिक दल पंजीकृत नहीं है तो 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता पड़ती है। नामांकन के समय पांच हजार रुपए की जमानत राशि जमा करवानी होती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 2500 रुपये जमा करने होते हैं।
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
27 mins agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
22 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines