Delhi MCD Election Result 2024 : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी जीत मिली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में एक बार फिर झाड़ू का जादू चला। मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर भी आप के उम्मीदवार बने। मेयर चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डिप्टी मेयर उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद डिप्टी मेयर का पद भी आप के पाले में चला गया।
दिल्ली एमसीडी पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया। डिप्टी मेयर पद पर आप के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बीजेपी की डिप्टी मेयर उम्मीदवार नीता बिष्ट नेगी ने इस पद से अपना नामांकन वापस ले लिया, जो सादतपुर से पार्षद हैं। इसके बाद आप के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए, जो अमन विहार से पार्षद हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi Mayor Election : AAP के महेश खींची बने MCD के मेयर, सिर्फ 3 वोट से हारे बीजेपी पार्षद
मेयर चुनाव में दिखी कांटे की टक्कर
दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव में आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आप के उम्मीदवार महेश खींची ने सिर्फ 3 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार किशन लाल को मात दी। बहुत कम वोट से जीत हासिल कर महेश खींची दिल्ली एमसीडी के मेयर चुने गए। इस चुनाव में कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया और एक पार्षद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में MCD मेयर का चुनाव क्यों हुआ स्थगित? सामने आई वजह
टाई होते-होते बचा एमसीडी चुनाव
दिल्ली मेयर चुनाव में कुल 265 मत पड़े थे, जिनमें से 2 वोट अवैध घोषित हो गए। आम आदमी पार्टी के महेश खींची को 133 मत मिले, जबकि बीजेपी के किशन लाल के पक्ष में 130 वोट पड़े। अगर दो वोट अवैध घोषित नहीं हुए होते तो शायद मेयर चुनाव टाई हो जाता है।
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
43 mins agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
5 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
9 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
9 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
9 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
13 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
15 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines