नई दिल्ली: दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले टिकट के बदले नोट मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक के साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारियों ने आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के सहायक विशाल पांडे, बहनोई ओम सिंह और एक अन्य व्यक्ति प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने कहा कि वार्ड नंबर 69 से आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्टी से टिकट मांगा। उन्होंने कहा कि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने उन्हें टिकट दिलाने के बदले 90 लाख रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अखिलेश पति त्रिपाठी को 35 रुपये और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपये घूस के रूप में दिए। उन्होंने कहा कि शेष 35 लाख रुपये सूची में नाम आने के बाद दिए जाने थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि सूची में नाम नहीं आने पर उसने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले ओम सिंह से रुपये वापस लेने की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता ने बाद में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर पैसों के लेन-देन का रिकॉर्डेड वीडियो भी मुहैया कराया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और मंगलवार को एक स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता के घर रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद राशि को एसीबी ने जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसीबी जल्द ही दोनों विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता से पूछताछ करेगी।
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
21 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines