Delhi MCD Election 2022: कल दिल्ली में नगर निगम चुनाव हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल करीब 13638 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 250 वार्डों पर मतदान होंगे। बूथों पर ईवीएम मशीन पहुंचाई जा रहीं हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 5:30 तक चलेगी। इसके बाद 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक मतदाताओं के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शनिवार शाम दिल्ली के अलग-अलग जिलो में पुलिस ने पेट्रोलिंग की। खासकर दरियागंज, सीलमपुर, जामा मस्जिद, जहांगीर पुरी आदि संवदेनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
मेट्रो में यह बदलाव
दिल्ली मेट्रो के अनुसार कल सभी लाइनों व सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होकर 30 मिनट के अंतराल पर 6 बजे तक चलेंगी। इसके बाद मेट्रो पूरे दिन रविवार की नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। उधर, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने कल दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
सभी बाजार बंद रहेंगे
सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने मीडिया में कहा कि “चुनाव आयोग द्वारा एमसीडी चुनाव के दिन छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।” उन्होंने कहा कि कल छुट्टी होगी या नहीं इसको लेकर दुकानदारों में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा- “थोक बाजारों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। लेकिन, करोल बाग, गांधी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन, शाहदरा जैसे खुदरा बाजार , लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतम पुरा आदि रविवार को खुले रहते हैं। ऐसे में मार्केट यूनियनों ने आपस में तय कर सभी बाजार बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी, आप और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपने पार्टी के लिए वोट मांगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
28 mins agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
22 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines