Delhi MCD Election 2022: तैयारियां पूरी, कल सुबह 8 बजे से 13638 पोलिंग बूथों पर मतदान

प्रतीकात्मक चिन्ह

प्रतीकात्मक चिन्ह

Delhi MCD Election 2022: कल दिल्ली में नगर निगम चुनाव हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल करीब 13638 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 250 वार्डों पर मतदान होंगे। बूथों पर ईवीएम मशीन पहुंचाई जा रहीं हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 5:30 तक चलेगी। इसके बाद 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मतदाताओं के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, शनिवार शाम दिल्ली के अलग-अलग जिलो में पुलिस ने पेट्रोलिंग की। खासकर दरियागंज, सीलमपुर, जामा मस्जिद, जहांगीर पुरी आदि संवदेनशील जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

मेट्रो में यह बदलाव

दिल्ली मेट्रो के अनुसार कल सभी लाइनों व सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होकर 30 मिनट के अंतराल पर 6 बजे तक चलेंगी। इसके बाद मेट्रो पूरे दिन रविवार की नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। उधर, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने कल दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

सभी बाजार बंद रहेंगे 

सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने मीडिया में कहा कि “चुनाव आयोग द्वारा एमसीडी चुनाव के दिन छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।” उन्होंने कहा कि कल छुट्टी होगी या नहीं इसको लेकर दुकानदारों में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा- “थोक बाजारों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। लेकिन, करोल बाग, गांधी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन, शाहदरा जैसे खुदरा बाजार , लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतम पुरा आदि रविवार को खुले रहते हैं। ऐसे में मार्केट यूनियनों ने आपस में तय कर सभी बाजार बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी, आप और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपने पार्टी के लिए वोट मांगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ