---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi MCD Election 2022 : टिकटार्थी बायोडॉटा लिए इधर-उधर घूम रहे, सात दिनों में 68 जगहों पर होगा नामांकन

Delhi MCD Election 2022 : राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। टिकटार्थी अपना बायोडॉटा लिए इधर-उधर घूम रहें हैं। आप, कांग्रेस व बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश कार्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। कई लोगों ने तो टिकट मिलने से पहले ही अपने वकीलों से नामाकंन […]

---विज्ञापन---

Delhi MCD Election 2022 : राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। टिकटार्थी अपना बायोडॉटा लिए इधर-उधर घूम रहें हैं। आप, कांग्रेस व बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश कार्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। कई लोगों ने तो टिकट मिलने से पहले ही अपने वकीलों से नामाकंन के लिए दस्तावेज तैयार करवा लिए हैं। 14 नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग जिला अधिकारी कार्यालयों में कुल 68 जगहों पर नामांकन होगा। सुबह दस बजे से दोपहर 3 बजे तक हर दिन पर्चा भरने के लिए प्रत्याशियों को कुल पांच घंटे मिलेंगे।

आकाओं के यहां हाजिरी

इस बार खास बात यह है कि चुनाव में 22 वार्डों की संख्या घटा दी गई है। इन वार्डों के क्षेत्रों को आसपास के अन्य वार्डों के साथ मिला दिया गया है। बता दें कि पहले 272 वार्ड हुआ करते थे। दिल्ली नगर निगम को तीन अलग-अलग जोन उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में विभाजित किया गया है। इनमें अब कुल 250 निगम पार्षद चुने जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने आकाओं के यहां टिकट के लिए हाजिरी लगाना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

महिला सीट होंगी निर्णनायक 

सीटों के बंटवारे की बात करें तो इस बार 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई हैं। 42 सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में महिलाओं के लिए 21 वार्ड और सामान्य वर्ग 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह सभी महिला सीट ही दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी उसका नाम तय करेंगी।

हर विधानसभा में सीटें

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। हर विधानसभा में तीन से चार सीट आएंगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी जानें

  • कुल मतदान केंद्र 13 हजार 665
  • इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन 55 हजार से ज्यादा ईवीएम
  • उम्मीदवार का फोटो भी ईवीएम पर होगा
  • 1 लाख से ज्यादा स्टाफ की तैनाती होगी
  • कुल 68 रिटर्निंग ऑफिसर तैनात होंगे
  • चुनाव में 250 एआरओ होंगे और 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे
  • 1.48 करोड़ मतदाता

 

First published on: Nov 05, 2022 09:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola