हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 250 प्रत्याशियों की लिस्ट, यह लिया संकल्प

विज्ञापन
Congress Party Flag

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी 250 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची जारी करते हुए पार्टी ने ‘मेरी चमकती दिल्ली’ का संकल्प दिया है। ट्वीट कर कांग्रेस ने कहा  सभी प्रत्याशी पूरे दमख़म के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेंगे। सभी उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इससे पहले आप पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों व भाजपा 200 से अधिक प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

विज्ञापन

14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले यह सभी प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। अपनी सूची में कांग्रेस ने सभी समुदाय के लोगों को साधने का प्रयास किया है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola