पल्लवी झा, नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) 4 दिसंबर को होंगे। इस दिन 250 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। नगर निगम चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इस बीच नॉमिनेशन के संबंध में जानकारी सामने आई है। कांग्रेस के 243 नॉमिनेशन स्क्रूटनी में वैलिड पाए गए हैं। जबकि 14 अभी पेंडिंग में हैं जबकि 148 नॉमिनेशन रिजेक्ट किए गए हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के 728 कुल नॉमिनेशन में से 255 वेलिड और 458 रिजेक्ट किए गए हैं। बीजेपी के 252 नॉमिनेशन वैलिड, 388 रिजेक्ट और 14 पेंडिंग हैं। सभी पार्टियों की ओर से दिए गए कुल 2585 नॉमिनेशन में से 1405 वेलिड, 1115 रिजेक्ट और 65 पेंडिंग हैं।
कांग्रेस को लगा झटका
एमसीडी चुनाव में पहले से ही खराब चला रही कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद सुशीला खोरवाल का नामांकन रद्द हो गया है। अभी तक 250 सीटों में से कांग्रेस के 243 नामांकन को ही हरी झंडी मिली है। अगर कुछ और नामांकन रद्द हुए तो कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है।
जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
वहीं दूसरी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, विष्णु मित्तल, अशीष सूद के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में केन्द्र, एमसीडी और एनडीएमसी के कामों को घर घर पहुंचाने की रणनीति तय की गई है। एमसीडी चुनाव को लेकर सुनील बंसल अहम जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines