Delhi MCD Election 2022: बीजेपी के ताबड़तोड़ 14 रोड शो, कई दिग्गज नेता सड़क पर उतरे

बीजेपी का रोड शो

बीजेपी का रोड शो

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार में लगी हैं। रविवार को यहां अलग-अलग 14 इलाकों में बीजेपी ने ताबड़तोड़ 14 रोड शो निकाले। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, असम के सीएम हिमंत बिश्वा, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने सड़कों पर उतरे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1594325595105947648?s=20&t=JmWLdQwZht18rqDwQR6wPg

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आप सरकार से दिल्ली के लोग परेशान हो चुके हैं। यह सरकार करप्शन में लिप्त है। बीजेपी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग साथ आएं हैं। जिससे पता चलता है कि बीजेपी पर लोगों का आर्शीवाद है।

https://twitter.com/ANI/status/1594308899511078914?s=20&t=JmWLdQwZht18rqDwQR6wPg

विज्ञापन

असम के सीएम हिमंत बिश्वा ने कहा कि हमारे देश को आफताब (श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी) की नहीं बल्कि भगवान राम जैसे व्यक्ति चाहिए। वह बोले देश को पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है। हमें लव जिहाद के खिलाफ समान नागरिक संहिता और कानून की आवश्यकता है। हमें ऐसे कानूनों की जरूरत है जहां आफताब को फांसी दी जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ