TrendingBudget ManthaniranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Delhi MCD Election 2022: यह 40 दिग्गज करेंगे बीजेपी का प्रचार, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी 

Delhi MCD Election 2022: राजधानी में नगर निगम चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी जान लगा दी है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में भी जुटी हैं। इस कड़ी में अपने प्रचार को ओर मजबूत करने के लिए गुरुवार शाम बीजेपी […]

बीजेपी
Delhi MCD Election 2022: राजधानी में नगर निगम चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी जान लगा दी है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में भी जुटी हैं। इस कड़ी में अपने प्रचार को ओर मजबूत करने के लिए गुरुवार शाम बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 40 पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व चुने हुए प्रतिनिधियों के नाम हैं। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, गौतम गंभीर आदि शामिल हैं। बता दें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन था। 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। कुल 250 सीट पर 2000 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है। इससे पहले कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की थी। इसमें तीन लोगों को रखा गया है। कमेटी में अविनाश पांडे को चेयरमैन और डॉ के जयकुमार व काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को सदस्य बनाया गया है।


Topics:

---विज्ञापन---