Delhi MCD Election 2022: यह 40 दिग्गज करेंगे बीजेपी का प्रचार, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी 

Nagaland election 2023, BJP, INC, Kajeto Kinimi, Akuluto Assembly, N Khekashe Sumi

बीजेपी

विज्ञापन

Delhi MCD Election 2022: राजधानी में नगर निगम चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी जान लगा दी है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में भी जुटी हैं। इस कड़ी में अपने प्रचार को ओर मजबूत करने के लिए गुरुवार शाम बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

https://twitter.com/ANI/status/1593229214102458369?s=20&t=zaCXVOPnqBWJHMY0_K4u2Q

विज्ञापन

इस लिस्ट में कुल 40 पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व चुने हुए प्रतिनिधियों के नाम हैं। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, गौतम गंभीर आदि शामिल हैं।

बता दें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन था। 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। कुल 250 सीट पर 2000 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की थी। इसमें तीन लोगों को रखा गया है। कमेटी में अविनाश पांडे को चेयरमैन और डॉ के जयकुमार व काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ