---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi MCD Election 2022: आप ने जारी की 117 प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट, यहां देखें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज एमसीडी चुनाव के लिए 117 प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पीएसी की कई घंटे चली मैराथन बैठक में अंतिम सूची को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ने जनता के बीच कराए गए […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज एमसीडी चुनाव के लिए 117 प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पीएसी की कई घंटे चली मैराथन बैठक में अंतिम सूची को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ने जनता के बीच कराए गए सर्वे और लोगों से मिले फीडबैक को टिकट देने का आधार बनाया है।

---विज्ञापन---

 

इससे पहले आप ने शुक्रवार को 133 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसमे पार्टी के 90 फीसद पुराने कार्यकर्ताओं तरजीह दी गई है। बता दें कि एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की अहम बैठक हुई।

---विज्ञापन---

ऐसे तैयार हुई लिस्ट

यह बैठक दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर आयोजित की गई थी। इस बैठक में पीएसी के सभी सदस्य शामिल हुए। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई पीएसी की बैठक शाम तक चली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएसी के सभी सदस्यों के साथ दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चयन पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएसी के सदस्यों के विचारों को भी जाना और सर्व सम्मति से 117 प्रत्याशियों की दूसरी और अंतिम सूची जारी करने की घोषणा की।

First published on: Nov 12, 2022 10:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola