AAP (3) BJP (7) CONG (1)| Delhi MCD Election Result Updates: सौरभ भारद्वाज के इलेक्शन चोरी के आरोप पर BJP की प्रतिक्रिया, वीरेंद्र सचदेवा बोले- झूठा और निराधार आरोप

Delhi MCD Up Chunav Result 2025 Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP ने बहुमत हासिल करके रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार बनाई थी. उस जीत के बाद एक बार फिर दिल्ली की जनता के पॉलिटिकल मूड का टेस्ट हुआ, क्योंकि उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हुए, जिसमें पता चला कि दिल्लीवासियों का आम आदमी पार्टी से मोह खत्म हो गया है या BJP में विश्वास कायम हो गया है.

Delhi MCD Election Result LIVE Updates

Credit- News 24 GFX

Delhi MCD By Election Result 2025 Updates: दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. 10 केंद्रों पर मतगणना हुई और 11 बजे तक सभी 12 सीटों को विजेता मिल गए थे. 30 नवंबर को करीब 38.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनावी रण में 51 उम्मीदवार थे, जिनमें 26 महिला और 25 पुरुष कैंडिडेट थे. वहीं आज उपचुनाव में BJP ने उपचुनाव में 7 सीटें जीतकर मेयर चुनाव के लिए स्थिति मजबूत कर ली है.

विज्ञापन

इन 12 वार्ड में हुए थे उपचुनाव

जिन वार्ड में उपचुनाव हुए, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल थे. वहीं जिन 12 वार्ड में उपचुनाव हुए हैं, उनमें से 9 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का और बाकी 3 पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था. वहीं अब वर्तमान में BJP के पास 123 काउंसलर हो गए हैं. AAP के 99, कांग्रेस के 8 और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के 15 काउंसलर हैं.

विज्ञापन

शालीमार बाग में कड़ा मुकाबला

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड शालीमार बाग में BJP की अनीता जैन और AAP की बबीता अहलावत के बीच कड़ा मुकाबला था. उपचुनाव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा वेस्ट दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने भी मतदान किया था. BJP ने सबसे ज्यादा 8 महिला उम्मीदवारों को, AAP ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिलाओं को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा था. 12 वार्डों में उपचुनाव की वोटिंग के लिए 143 मतदान केंद्रों पर 580 पोलिंग बूथ बनाए गए थे. 

LIVE UPDATES

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: नतीजों पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम 7 सीटों पर जीते हैं, ये बड़ी जीत है. चांदनी चौक जैसी सीट जो दिल्ली का दिल है, उसे जीतने का मतलब है कि हम दिल्ली के दिल में हैं. आप का इलेक्शन चोरी का आरोप निराधार है. नारायणा में भी वोट चोरी का आरोप लगाया था लेकिन आप ही जीत गई, इस पर वे कुछ नहीं बोलेंगे.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: सौरभ भारद्वाज का इलेक्शन चोरी का आरोप

सौरभ भारद्वाज का इलेक्शन चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि वोट चोरी के बाद इलेक्शन चोरी, अशोक विहार में आम आदमी पार्टी जीत गई थी, वेबसाइट पर आ गया, न्यूज में आ गया और फिर भाजपा कैंडिडेट को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: राम स्वरूप कनौजिया ने केजरीवाल का जताया आभार

आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया ने एमसीडी उपचुनाव में दक्षिणपुरी के वार्ड नंबर 164 से जीत हासिल की. ​​उन्होंने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल, विधायक प्रेम चौहान और जनता को देता हूं. मुझे बहुत खुशी है कि हम जीत गए. मुझे यहां बहुत प्यार और सम्मान मिला. कई भाजपा नेता यहां प्रचार के लिए आए, लेकिन हमने काम करना जारी रखा और जीत हासिल की. ​​मैं अपने वार्ड में जनता की सेवा करूंगा.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: किस सीट से कौन जीता चुनाव?

1– विनोद नगर—सरला चौधरी बीजेपी, 1769 वोटों से जीती

2– द्वारका बी—बीजेपी की मनीषा देवी ने 9100 वोटों से जीत दर्ज की

3— अशोक विहार—बीजेपी की वीना असीजा, 405 मतों से जीती

4— ग्रेटर कैलाश—अंजुम मॉडल बीजेपी, 4165 मतों से जीती

5– ढिचाऊं कलां— बीजेपी की रेखा रानी 5637 मतों से जीती

6— चांदनी महल— मोहम्मद इमरान निर्दलीय 4592 वोटों से जीते

7— मुंडका—-आम आदमी पार्टी के अनिल ने 1577 मतों से जीत दर्ज की

8— संगम विहार ए—कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 3628 मतों से जीत दर्ज की

9— शालीमार बाग बी—बीजेपी की अनीता जैन ने सबसे ज्यादा 10101 मतों से जीत दर्ज की

10— दक्षिण पुरी—आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया ने 2262 मतों से जीत दर्ज की

11— चांदनी चौक— बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 मतों से जीत हासिल की

12— नारायणा— आम आदमी पार्टी के राजन अरोड़ा ने 148 मतों से जीत दर्ज की

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: उपचुनाव में BJP को 2 सीटों का नुकसान

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा को इस बार 2 सीटों का नुकसान हुआ है. बीजेपी ने इस बार 7 सीटें जीती हैं, जबकि पिछली बार खाते में 9 सीटें थीं. वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने 3, कांग्रेस ने एक सीट जीती है, वहीं चांदनी महल सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: नारायणा सीट आप ने जीती

नारायणा वार्ड से आप के राजन अरोड़ा जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के मनोज तंवर और BJP की डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: चांदनी महल सीट अन्य के खाते में गई

चांदनी महल वार्ड से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोहम्मद इमरान उपचुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के कुंवर शेखजाद अहमद, BJP के सुनील शर्मा और AAP के मुदस्सिर उस्मान कुरैशी को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: ढिचाऊ कलां से भाजपा जीती

ढिचाऊ कलां से भाजपा की रेखा रानी 5637 वोट से उपचुनाव जीत गई हैं. उन्होंने कांग्रेस की रश्मि शर्मा और AAP से केशव चौहान मैदान को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: मुंडका सीट आम आदमी पार्टी ने जीती

मुंडका वार्ड से आम आदमी पार्टी के अनिल लाकड़ा जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के मुकेश और BJP के जयपाल सिंह दराल को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: BJP उम्मीदवार रोहिणी राज का बयान

दिल्ली के दक्षिणपुरी वार्ड 164 से भाजपा उम्मीदवार रोहिणी राज कहती हैं कि मैंने पूरी मेहनत की है और जनता के बीच जाकर मुद्दों पर बात की है. जनता अब तक इलाके में जो कुछ भी हुआ है, सब जानती है. जनता बदलाव चाहती थी और लोगों ने इसके लिए ही वोट दिया है. दिल्ली की जनता बहुत समझदार है. वह सोच-समझकर वोट देती है. जनता जो भी फैसला है, वह स्वीकार है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: संगम विहार से कांग्रेस के सुरेश चौधरी जीते

संगम विहार वार्ड से कांग्रेस के सुरेश चौधरी उपचुनाव जीत गए हैं. उन्होंने BJP के शुभ्रजीत गौतम और AAP के अनुज शर्मा को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: दक्षिणपुरी से आम आदमी पार्टी जीती

दक्षिणपुरी से आम आदमी पार्टी के रामस्वरूप कनोजिया उपचुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के विक्रम और BJP की रोहिणी राज को हराया है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: रेखा गुप्ता के वार्ड में BJP जीती

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड शालीमार बाग से 10000 के अंतर से BJP की अनीता जैन उपचुनाव जीत गई हैं. उन्होंने कांग्रेस की सरिता कुमारी और AAP से बबीता अहलावत को हराया है. शालीमार बाग की सीट रेखा गुप्ता के निगम पार्षद रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई थी. इसलिए अहम मानी जा रही है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: बीजेपी ने कायम रखी बढ़त

2 राउंड की गिनती होने के बाद 12 सीटों में से 5 पर बीजेपी, 4 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस भी आगे चल रही है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: एमसीडी उपचुनाव में सामने आया पहला नतीजा

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में पहला नतीजा सामने आ गया है. चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी के सुमन कुमार गुप्ता उपचुनाव जीत गए हैं. उन्हें 7825 वोट मिले, वहीं आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को 6643 वोट मिले हैं. कांग्रेस से अजय कुमार जैन तीसरे नंबर पर रहे.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

संगम विहार वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी 2 राउंड की गिनती के बाद 1275 वोटों से आगे चल रहे हैं. चांदनी महल वार्ड में दूसरे राउंड की गिनती के बाद शोएब इकबाल समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद इमरान 2305 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मुदस्सिर उस्मान 680 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: 8 सीटों पर BJP चल रही आगे

12 वार्डों में से 8 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. ये सीटें हैं: शालीमार बाग, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, मुंडका, विनोद नगर, अशोक विहार और दिचाऊं कला. वार्ड नंबर 198 से बीजेपी की सरला चौधरी दूसरे राउंड में 1245 वोट से आगे हैं.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: बैलेट पेपर की काउंटिंग जारी

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में आज काउंटिंग का दिन हैं. काउंटिंग शुरू हो चुकी है. पहले पोस्टल बैलेट से काउंटिंग की जा रही है. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. उपचुनाव को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का ये लिटमस टेस्ट मना जा रहा हैं. शालीमार बाग की सीट के साथ दिल्ली के कुल 12 वार्ड पर बीजेपी की जीत या हार यह बताएगी कि दिल्ली सरकार अपने काम से जनता को खुश पाने में कामयाब हो पा रही हैं या नहीं या दिल्ली के वोटर का मूड क्या है. आप के लिए यहां जीत की लड़ाई में बने रहने के लिए जरूरी है.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: किस सीट से कौन लड़ रहा उपचुनाव?

मुंडका सीट: कांग्रेस से मुकेश, BJP से जयपाल सिंह दराल और AAP से अनिल लाकड़ा मैदान में हैं.

शालीमार बाग-बी सीट: कांग्रेस से सरिता कुमारी, BJP से अनीता जैन और AAP से बबीता अहलावत हैं.

अशोक विहार सीट: कांग्रेस से विशाखा रानी, BJP से वीना असीजा और AAP से सीमा विकास गोयल मैदान में हैं.

द्वारका-बी सीट: कांग्रेस से सुमिता मलिक, BJP से मनीषा राजपाल सहरावत और AAP से राजबाला सहरावत हैं.

चांदनी चौक सीट: कांग्रेस से अजय कुमार जैन, BJP से सुमन कुमार गुप्ता और AAP से हर्ष शर्मा मैदान में हैं.

दिचाऊं कलां सीट: कांग्रेस से रश्मि शर्मा, BJP से रेखा रानी और AAP से केशव चौहान मैदान में हैं.

नारायणा सीट: कांग्रेस से मनोज तंवर, BJP से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी और AAP से राजन अरोड़ा मैदान में हैं.

संगम विहार-ए सीट: कांग्रेस से सुरेश चौधरी, BJP से शुभ्रजीत गौतम और AAP से अनुज शर्मा मैदान में हैं.

दक्षिणपुरी सीट: कांग्रेस से विक्रम, BJP से रोहिणी राज और AAP से राम स्वरूप कनौजिया मैदान में हैं.

ग्रेटर कैलाश सीट: कांग्रेस से शिक्षा कपूर, BJP से अंजुम मंडल और AAP से ऐशना गुप्ता मैदान में हैं.

विनोद नगर सीट: कांग्रेस से विनय शंकर दुबे, BJP से सरला चौधरी और AAP से गीता रावत मैदान में हैं.

चांदनी महल सीट: कांग्रेस से कुंवर शेखजाद अहमद, BJP से सुनील शर्मा, AAP से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी और अन्य से इमरान मैदान में हैं.

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: MCD उपचुनाव में कहां कितने फीसदी मतदान?

मुंडका- 44.5%

शालीमार बाग बी-37.53%

अशोक विहार- 33.82%

चांदनी चौक- 35.65%

चांदनी महल- 55.93%

द्वारका बी- 29.76%

दिचाऊं कलां- 37.2%

नारायणा-42.76%

संगम विहार ए-44.4%

दक्षिण पुरी- 40.23%

ग्रेटर कैलाश-26.76%

विनोद नगर-36.46%

Delhi MCD By-Election Result 2025 LIVE Updates: 30 नवंबर को हुए थे उपचुनाव मतदान

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में 30 नवंबर दिन रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान हुआ था और 12 वार्डों में से 11 सीटें पार्षदों के विधानसभा चुनाव 2025 जीतकर विधायक बनने से खाली हुई थीं. द्वारका बी सीट साल 2024 में तब खाली हुई थी, जब पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव 2024 जीतकर सांसद की राह पकड़ी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ