हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में लगी भीषण आग, खाली कराये गए आसपास के इलाके

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में लगी भीषण आग, खाली करवाया गए आसपास के इलाके

विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में लगी आग (Photo: X)

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार को लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 13-14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू करने की कोशिश में लग गई. आग इतनी भयानक थी कि बिना देरी किए आसपास के इलाके को खाली करवाया गया है. जिस लकड़ी के गोदाम में आग लगी है वो धर्मशिला अस्पताल के काफी करीब है, इसलिए उन्हें भी अलर्ट किया गया है.

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

फायर ब्रिगेड की टीम हर वो मुमकिन कोशिश कर रही है, जिससे किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान ना हो. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर आग किस वजह से लगी थी. ना ही इस बारे में जानकारी मिल पाई है कि आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड की टीम का फोकस अभी आग बुझाने पर है.

स्वरूप नगर में भी लगी आग

रविवार को पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में भी एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 4 लोग झुलस गए. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी, जिसके बाद 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. उनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola