नई दिल्ली: दिल्ली मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने शुक्रवार को करोल बाग जोन के पार्षदों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ वार्डों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को दूर करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी और पार्षद क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए एक दूसरे का सहयोग करें। मेयर ने सिविक सेंटर में डिप्टी मेयर आले मोहम्मद और सदन के नेता मुकेश गोयल के साथ करोल बाग जोन के पार्षदों और ज़ोनल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नागरिक समस्याओं का जायजा लिया।
इन विषयों पर समीक्षा की
बैठक में महापौर ने जोन में स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, पार्कों, अस्पतालों, सड़कों, ढलाव घर, एफसीटीएस, नालों की स्थिति की समीक्षा की। महापौर को पार्षदों द्वारा विभिन्न समस्याओं जैसे अवैध पार्किंग, अनाधिकृत निर्माण, अवैध अतिक्रमण ,ऑटो टिपरों की कमी, स्वच्छता, आवारा पशुओं की समस्या, स्टाफ की कमी आदि के बारे में अवगत कराया गया।
इन समस्याओं पर दिया जोर
इस अवसर पर मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने करोलबाग जोन के बाजारों में पार्किंग, अवैध अतिक्रमण की समस्या पर विशेष जोर दिया। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि इसका उद्देश्य जोन के स्थानीय मुद्दों को समझना, वार्ड के पार्षदों के साथ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करना और उनका सामूहिक रूप से हल करना है। प्रत्येक माह इसी प्रकार समीक्षा बैठक होगी।
मेयर ने दिए यह निर्देश
बैठक में मेयर ने अधिकारियों और पार्षदों से कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए एक दूसरे का सहयोग करें। साथ ही उपायुक्त को निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ वार्डों का दौरा करें ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके। उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाये। साथ ही उपायुक्त व ज़ोनल अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines